Bengaluru News: बेंगलुरु में चलती रैपिडो बाइक से एक महिला के अचानक छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कहा जा रहा है कि रैपिडो बाइक के ड्राइवर ने महिला के साथ छेड़खानी करने की कोशिश की, जिसके बाद महिला ने खुद को बचाने के लिए चलती बाइक से छलांग लगा दी।
महिला का आरोप है कि बाइक चला रहे शख्स ने उससे छेड़खानी की कोशिश की और फिर उसका फोन छीनकर उसे दूसरे रूट के जरिए अंजान जगह ले जाना चाहा। महिला को जब इसका अहसास हुआ, तो उसने जान की परवाह किए बिना चलती बाइक से सड़क पर छलांग लगा दी।
और पढ़िए – Kochi Water Metro Boat: कई खासियतों से लबरेज देश की पहली मेट्रो बोट, जानें इसके बारे में सब कुछ
21 अप्रैल की है घटना
पुलिस ने कहा कि यह घटना 21 अप्रैल की रात को हुई, जब पीड़िता ने इंदिरानगर के लिए एक रैपिडो की सवारी बुक की और ड्राइवर ने उसे रात 11:10 बजे रिसीव किया था।
महिला का आरोप है कि बाइक सवार ने ओटीपी चेक करने के बहाने उसका फोन ले लिया और कहा कि थोड़ी देर में देता हूं, तब तक आप बैठ जाइए। इसके बाद आरोपी महिला को बैठाकर एयरपोर्ट की ओर जाने लगा और छेड़खानी करने लगा। पुलिस ने कहा कि महिला के शोर मचाने और आरोपी ड्राइवर से निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा, लेकिन इसके बावजूद वह गलत हरकतें करता रहा।
महिला ने पुलिस को बताया कि आखिरकार उसे खुद को बचाने के लिए चलती मोटरसाइकिल से कूदना पड़ा। डीसीपी पूर्वोत्तर लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि हमारे संभाग में यह पहला मामला है। हमारे आयुक्त ने महिलाओं और नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा करने के लिए सभी कैब एग्रीगेटर्स, बाइक टैक्सी सेवाओं और फूड डिलीवरी करने वालों को बुलाया है।
आरोपी बाइक टैक्सी ड्राइव को किया गया गिरफ्तार
डीसीपी पूर्वोत्तर लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शीलभंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 366 (अपहरण, अपहरण या महिला को उसकी शादी के लिए मजबूर करना आदि) के तहत मामला दर्ज किया है।
शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जब कंपनियां किसी को नियुक्त कर रही हों, तो बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आरोपी स्थानीय नहीं है, वह हैदराबाद से है और पिछले 5 सालों से यहां रह रहा है। हम पता करेंगे कि क्या उसका हैदराबाद में ऐसा कोई पिछला रिकॉर्ड है? उन्होंने बताया कि आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ऐसी स्थिति से बचने के लिए महिलाएं/लड़कियां क्या करें?
बेंगलुरु जैसी घटना से बचने के लिए महिलाओं और लड़कियों को कुछ खास तरह की सावधानी बरतनी चाहिए…
- बाइक या टैक्सी आते ही उसके बारे में किसी संबंधित परिचित, दोस्त या फिर रिश्तेदार को जानकारी दें।
- अपनी लाइव लोकेशन भी परिचित, दोस्त या रिश्तेदार के साथ शेयर कर सकती हैं।
और पढ़िए –‘ तुष्टीकरण पर नहीं अब संतुष्टीकरण पर बल…’, पीएम मोदी ने सिलवासा को दी नमो अस्पताल की सौगात
- बाइक या फिर टैक्सी चालक के किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत रिएक्ट करें और उसे राइड रोकने को कहें।
- बाइक या टैक्सी ड्राइवर के राइड रोकते ही पास मौजूद किसी व्यक्ति, दुकान या वहां मौजूद लोग या फिर राहगीर से मदद मांगें।
- अगर मदद न मिले, तो तुरंत 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines