हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी का भाषण सुना क्या? अदिति की जमकर हो रही है तारीफ

Akhilesh Yadav Daughter Viral Video : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव लोकसभा चुनाव में प्रचार कर रही हैं। मैनपुरी के बाद वह कन्नौज पिता के पक्ष में मतदान करने की अपील करने पहुंची।

विज्ञापन

Akhilesh Yadav Daughter Viral Video : लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव भी चर्चाओं में हैं। वह लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं और लोगों से वोट मांग रही हैं। इस वक्त अदिति यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अदिति कन्नौज में चुनाव प्रचार करने पहुंची, जहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ रहे हैं। अदिति ने सीधे लोगों से मुलाकात करने के साथ ही नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया।एक सभा को संबोधित करतीं अदिति यादव का वीडियो वायरल हो रहा है।

भाषण में अदिति नपे-तुले शब्दों में अपनी बात कह रही हैं, जो भी कह रही हैं अपने मन से कह रही हैं। लोगों को संबोधित करते हुए अदिति ने कहा कि मेरी मां और पापा (डिंपल-अखिलेश) ने कन्नौज में विकास के बहुत काम किए हैं। हम काम के आधार पर अपने पिता जी के लिए वोट मांगने आए हैं।” इसके साथ ही उन्होंने सपा सरकार में कराये गए कामों को गिनाया।

विज्ञापन


अदिति के इस वीडियो को लेकर X पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अखिलेश यादव अपनी बेटी की अच्छी राजनीतिक ट्रेनिंग करा रहे हैं। हो सकता है कि साल 2027 में अदिति को मैदान में उतारा जाए। अदिति यादव सौम्य हैं, हंसमुख हैं अच्छा बोलती हैं। एक अन्य ने लिखा कि अदिति यादव अभी ट्रेनिंग पर हैं, बस उन्हें ऐसे लोगों से दूर रहना है, जो स्वार्थ के कारण करीबी बनने का दिखावा करें।

यह भी पढ़ें : मुझे गाड़ी से कुचलने की कोशिश हुई…अखिलेश यादव के नेता के BJP वर्करों पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन

एक ने लिखा कि मुझे लगता है 2027 में फर्स्ट टाइम वोटर्स और युवाओं को सपा से जोड़ने में वे बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। उनके भाषणों में मेच्योरिटी है, जो सपा के लिये शुभ संकेत है। एक अन्य ने लिखा कि उनके बोलने के तरीके से पता चल रहा है कि वो साफ सुथरी राजनीति करेंगी और सही शब्दों का चयन करेंगी। हालांकि राजनीति में कब कौन बदल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola