मुझे गाड़ी से कुचलने की कोशिश हुई...अखिलेश यादव के नेता के BJP वर्करों पर गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

Akhilesh Yadav Leader Alleged BJP Workers: अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के नेता विक्रम यादव ने भाजपा वर्करों पर मारने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच कासगंज से यह खबर सामने आई है।

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Kasganj Leader Vikram Yadav

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Kasganj Leader Vikram Yadav

विज्ञापन

अभितांशु, एटा (कासगंज)

SP Leader Vikram Yadav Alleged BJP Workers: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज की वोटिंग के बीच बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के कासगंज से समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने आरोप लगाया है कि उनको गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेक्सा गाड़ी से उन्हें कुचलना चाहा। वारदात बूथ निरीक्षण करके वापस लौटते समय बीच सड़क अंजाम देने की कोशिश की गई। उन्होंने सदर कोतवाली में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि क्या और कैसे हुआ?

विज्ञापन

 

5 हजार से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात

बता दें कि कासगंज, अमापुर,और पटियाली में मतदान के लिए करीब 600 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और 1100 से ज्यादा पोलिंग बूथ बने हैं। चुनाव के मद्देनजर साढ़े 5 हजार पुलिस जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। पोलिंग बूथों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। तीनों क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर चेकिंग चल रही है।

विज्ञापन

सभी दलों के नेताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी और SP अपर्णा रजत कौशिक दल-बल के साथ इलाकों का जायजा लेते नजर आए। इतनी सुरक्षा के बीच भी इस तरह की घटना होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। इसलिए पीड़ित की शिकायत लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव मतदान भी हैं

बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज की वोटिंग चल रही है। 10 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है। अखिलेश यादव और चिराग पासवान समेत कई दिग्गज नेता वोट डाल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ