Ajab Gajab News Pennsylvania Phillies fan tried to come into game with Alligator Watch Video: शौक भी बड़ी अजीब चीज है। किसी को किसी चीज का शौक लग जाए तो उसे पूरा करने के लिए हदें पार कर देता है। फिर चाहे जानवरों को पालतू बनाने का ही हो। ऐसा ही एक मामला पेंसिल्वेनिया में सामने आया है। यहां एक शख्स सिटीजन्स बैंक पार्क पिट्सबर्ग पाइरेट्स गेम में हिस्सा लेने पहुंचा। वह अकेला नहीं गया था। उसके साथ एक घड़ियाल भी था। जिसे उसने किसी पालतू कुत्ते की तरह संभाल रखा था। यह देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बार-बार उस शख्स ने बताया कि घड़ियाल पालतू है, वह नुकसान नहीं पहुंचाएगा। लेकिन उसकी किसी ने एक न सुनी। आखिरकार उसे मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।
2015 में घड़ियाल को लिया था गोद
घड़ियाल के मालिक का नाम जोई हेनी है। बुधवार को सिटीजन्स बैंक पार्क में टूर्नामेंट चल रहा था। हेनी के साथ उनका वैलीगेटर भी था। जिसकी लंबाई 5 फुट है। हेनी ने वैली को 2015 में गोद लिया था। वैली इंस्टाग्राम और टिकटॉक दोनों पर काफी लोकप्रिय है। वैली को एक लड़की द्वारा टहलाए जाने का एक वीडियो पिछले साल वायरल हुआ था।
Watch Video…
ऐसे हुई थी हेनी और वैलीगेटर की दोस्ती
हेनी और वैलीगेटर की दोस्त की दिलचस्प कहानी है। फ्लोरिडा में हेनी के एक दोस्त ने मगरमच्छों के एक समूह को ट्रांसफर करने में मदद मांगी थी। चूंकि घड़ियालों के घर किन्हीं कारणों से नष्ट हो गए थे। इसी दरम्यान हेनी और वैलीगेटर की दोस्ती हुई। यूएसए टुडे के अनुसार, हेनी वैली को अपने यॉर्क काउंटी स्थित घर में ले गए। तब से वे एक साथ रह रहे हैं।
शरीर पर हाथ फेरिए, जीभ रगड़िए, नुकसान नहीं पहुंचाता
हेनी ने पिछले साल सीबीएस न्यूज को बताया कि मैं कभी ऐसे घड़ियाल से नहीं मिला जो आपको काट न सके। लेकिन वैली ऐसा नहीं है। आप उसके शरीर पर हाथ फेर सकते हैं। वह लोगों पर अटैक नहीं करता है। उसकी जीभ को आप पकड़ सकते हैं। उस वक्त वह अपना मुंह भी बंद नहीं करता है।
हेनी ने बताया कि बुधवार को उसे पार्क में ले जाने से मना कर दिया गया। हालांकि वैली ने छोटे लीग खेलों में हिस्सा लिया है और सिटीजन्स बैंक पार्क ने बार्क एट द पार्क कार्यक्रमों की मेजबानी की है। लेकिन एंट्री नियम एलिगेटर्स पर लागू नहीं होते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है।
यह भी पढ़ें: सोफे पर पड़ी थी पिस्टल, तीन साल की बच्ची ने अचानक खुद को मार ली गोली, सामने आया CCTV
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines