Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Tejashwi Yadav Video: मीडिया के सामने बिल्ली की आवाज क्यों निकालने लगे तेजस्वी यादव?

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मीडिया के बात करते हुए ईडी-सीबीआई की कार्रवाई पर बयान दिया है। सोमवार की शाम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करने के दौरान बिल्ली की आवाज निकाली। वह म्याऊं-म्याऊं करने लगे। यह देख वहां मौजूद अन्य नेता हंसने लगे। दरअसल, तेजस्वी यादव ईडी और सीबीआई की छापेमारी […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Mar 13, 2023 19:16
Tejashwi Yadav, ED raid, Tejashwi Yadav on bjp, Enforcement Directorate raid, Tejashwi Yadav railway scam, land for job scam

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मीडिया के बात करते हुए ईडी-सीबीआई की कार्रवाई पर बयान दिया है। सोमवार की शाम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करने के दौरान बिल्ली की आवाज निकाली। वह म्याऊं-म्याऊं करने लगे। यह देख वहां मौजूद अन्य नेता हंसने लगे।

दरअसल, तेजस्वी यादव ईडी और सीबीआई की छापेमारी पर बात कर रहे थे। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि 600 करोड़ की बात सामने आ रही है। लेकिन आपको अमित शाह की क्रोनोलॉजी समझने की जरूरत है। सरकार बन रही थी, उस दिन भी छापेमारी हो रही थी। छापामारी में क्या कुछ मिला, वह बताएं? उन्होंने कहा कि 2017 में आठ हजार करोड़ बेनामी संपत्ति की बात हुई थी। 6 साल हो गया उन संपत्तियों का क्या हुआ? इसका भी पहले बता दें।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/UtkarshSingh_/status/1635242474435407873?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1635242474435407873%7Ctwgr%5E4df62159c1b2bb02fc4b68bb841c31a633bb3907%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fbihar%2Fstory-rjd-leader-tejashwi-yadav-does-a-meow-meow-in-bihar-assembly-premises-on-cbi-ed-recovery-of-cash-jewellery-claims-7888094.html

तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई के डायरेक्टर जो भी हों लेकिन असली डायरेक्टर अमित शाह ही होगें। इन लोगों को अपनी स्क्रिप्ट डायलॉग बदलने चाहिए, हमेशा एक ही बात करते हैं। उन्होंने मीडिया को घेरते हुए कहा कि ‘छापे के नाम पर बीजेपी माइंड के मोदी मीडिया वाले अभी खबर चलाएंगे, ये मिला वो मिला, शेर जैसा दहाड़ेंगे… और फिर 10 दिन बाद म्याऊं!’

---विज्ञापन---

ईडी ने लालू यादव के परिवार वाले के घरों पर छापे मारे। लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ की। तेजस्वी यादव ने कहा कि ईडी ने छापेमारी में बताया कि उन्हें 50 लाख कैश मिला है। उन्होंने कहा कि ईडी ने जो कैश बरामद किया था, वो महीने खर्च के लिए रखा हुआ पैसा था। अगर आप करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी करेंगे तो कुल 50 लाख कैश तो वैसे ही हो जाएगा। जहां-जहां छापेमारी हुई वो अच्छे परिवार थे। उनके घर खर्च का पैसा था।

First published on: Mar 13, 2023 07:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.