महाराष्ट्र में चौंकाने वाला मामला, 129 स्कूली बच्चों के सिर से छिनी छत, धूप में बैठने को हुए मजबूर

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में जिला परिषद की लापरवाही के कारण बच्चों के सिर से स्कूल की छत छिन गई है और अब उन्हें खुले मैदान में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर होना पड़ रहा है. इस स्कूल में पहली से सातवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं और स्कूल में 129 छात्र पढ़ रहे हैं. पढ़ें मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट

Nanded school land dispute

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से हैरान और परेशान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के जिला परिषद की लापरवाही का खामियाजा स्कूली छात्र को भुगतना पड़ रहा है. जिला परिषद ने ऐसी जगह पर स्कूल का निर्माण करा दिया था जो उसकी मालिकी की ही नहीं थी. अब कोर्ट के आदेश के बाद जमीन मालिक ने स्कूल में ताला ठोक दिया है और बच्चों पर खुले मैदान में बैठक कर शिक्षा लेनी पड़ रही है. यह मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के हदगांव तहसील स्थित बंचिनचोली का है. जिला परिषद प्रशासन ने ऐसी जमीन पर स्कूल बनाया जो उसकी अपनी नहीं है. कोर्ट के फैसले के बाद जमीन मालिक ने स्कूल पर कब्जा जमाते हुए ताला लटका दिया है.

विज्ञापन

स्कूल में कुल छात्रों की संख्या 129

कई सरकारी जमीनों पर कब्जा करने और जमीन हड़पने के कई मामले देखे हैं. जिला परिषद द्वारा ऐसी जमीन पर स्कूल बनाने की घटना सामने आई है जो सरकार की अपनी नहीं है. यह घटना नांदेड़ के हदगांव तहसील के बंचिनचोली गांव की है. बंचिनचोली गांव में जिला परिषद स्कूल 1935 में बना था. अभी इस स्कूल में पहली से सातवीं तक की कक्षा हैं और स्कूल में 129 छात्र पढ़ रहे हैं. हाल ही में कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि यह स्कूल की जमीन देवराव पौल की है.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को घेरा

2014 में देवराव पौल ने कोर्ट में दावा किया था कि स्कूल की जमीन उनकी मालकी है. कोर्ट ने उसी तरह फैसला सुनाते ही जमीन के असली मालिक देवराव पौल ने कोर्ट के आदेश पर जिला परिषद स्कूल पर ताला लगा दिया . स्कूल पर ताला लगने की वजह से इस स्कूल के छात्राओं को अब खुले जगह में पढ़ना पड़ रहा है. स्कूल समिति के अध्यक्ष , स्कूल के शिक्षक, ग्रामस्थ ने कहा कि जिला परिषद की लापरवाही के वजह से छात्राओं के साथ यह नौबत आई है. यहां के गांववालों और टीचरों ने सरकार से इसका हल निकालने की मांग की है. अब यह देखना जरूरी है कि जिला परिषद प्रशासन क्या कदम उठाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ