Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले BJP को बड़ा फायदा, पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पार्टी में हुए शामिल

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बीजेपी की सदस्या ले ली है। पेस के इस कदम को टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 31, 2026 13:11

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है। पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पेस पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। बंगाल में दो चरणों में विधान सभा चुनाव होने हैं। अभी तक पेस टीएमसी में थे। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांता मजूमदार ने पूर्व खिलाड़ी पेस को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधान सभा चुनाव होने हैं। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। दोनों चरणों में 294 सीटों पर चुनाव होगा। इसके बाद 4 मई को सूबे में नई सरकार का ऐलान होगा। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच टीएसी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार, मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस आज बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। अभी तक पेस टीएमसी में थे। चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह बड़ा फायदा माना जा रहा है। पेस चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘द्वारे सरकार’ के बाद ‘द्वारे डॉक्टर’: बांकुरा के रायपुर से सीएम ममता बनर्जी का विकास संदेश

राजनीतिक पार्टियों के अलावा चुनाव आयोग ने भी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में दो पूरक वोटर लिस्ट जारी कर दी हैं। इस पूरक सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं जिनके मामले फरवरी 2026 में प्रकाशित फाइनल रोल के समय “अंडर अड्ज्यूडिकेशन” थे। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, फाइनल लिस्ट में लगभग 58 लाख ऐसे एंट्रीज अड्ज्यूडिकेशन के अधीन चिह्नित थीं। अब इनमें से 29 लाख से ज्यादा मामलों की जांच पूरी हो चुकी है और योग्य पाए गए मतदाताओं के नाम इस पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में जोड़ दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘मेरी हत्या की रची जा रही साजिश’, ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

First published on: Mar 31, 2026 12:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.