4 मई को पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तृणमूल कांग्रेस को हराकर राज्य में उसके 15 साल के शासन का अंत कर दिया. ये जीत रातोंरात नहीं मिली. 12 साल पहले जिस राज्य में बीजेपी की पकड़ लगभग ना के बराबर थी, वहां आज आए नतीजों ने तस्वीर ही बदल दी है. इससे वो यादें ताजा हो गई, जब 2014 में कोलकाता में अमित शाह ने एक वादा किया था. 12 साल पहले, कोलकाता के धर्मतला में एक रैली में अमित शाह ने लोगों के सामने खड़े होकर ममता बनर्जी के पूछे गए एक सवाल को याद किया. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह कौन हैं?
क्या बोले थे अमित शाह?
अमित शाह का जवाब आसान था, उन्होंने टीएमसी को बातों ही बातों में चुनौती दे डाली. वो बोले- ‘मैं अमित शाह हूं, बीजेपी का एक छोटा कार्यकर्ता’. शाह ने आगे कहा कि वो यहां टीएमसी को बंगाल की धरती से उखाड़ फेंकने आए हैं. लोग इस बात को भूल गए थे, लेकिन बीजेपी नहीं भूली. 4 मई को नतीजे आने के बाद जब बीजेपी ने टीएमसी को पीछे छोड़ना शुरू किया, तब फिर से अमित शाह का 12 साल पुराना वीडियो एक बार फिर सामने आया और ये साबित हो गया कि उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है.
बीजेपी ने रचा इतिहास
बीजेपी ने सोमवार को आसानी से 148 सीटों का बहुमत हासिल कर लिया और सरकार बनाने के लिए तैयार है. तृणमूल कांग्रेस, जो चौथी बार सत्ता में आने के सपने देख रही थी, वो चूर-चूर हो गए. इस बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाएगी. 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, बीजेपी 293 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की. ममता बनर्जी की टीएमसी लगभग 80 सीटें ही जीत पाई.
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
1 day agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
1 day agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
1 day agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
2 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
2 days agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
3 days agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
3 days agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
4 days agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines