पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी मतदाता पुनरीक्षण (SIR) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे (केंद्र सरकार) बंगाल की पहचान भूलना चाहते हैं? हम भारत का हिस्सा हैं। बंगाल सेक्युलरिज्म, डेमोक्रेसी के लिए लड़ता है। ममता ने आरोप लगाए कि वोटिंग राइट्स छीने जा रहे हैं। सेक्युलरिज्म छीना जा रहा है। चाहे वो ST-SC हो या हिंदू वोटर। यह हिंदू या मुस्लिम के बारे में नहीं है, यह इंसानियत के बारे में है।
संविधान दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बिहार जीतने के बाद, उन्होंने (बीजेपी) ने बिहार में घरों में तोड़-फोड़ की। चुनाव के बाद वे भूल जाते हैं। हमें जय हिंद कहना होगा। आप राम मोहन राय को ब्रिटिश एजेंट कहते हैं? कहा कि यह सब एकतरफा है। फेयरनेस कहां है। आप (बीजेपी) 2029 में सत्ता में वापस नहीं आएंगे। गुजरात और MP में, BLO मर रहे हैं। उनकी मांगें जायज हैं। BLO को 48 घंटे बैठना पड़ा? कुछ लोग कल मुझसे बात करना चाहते थे, मैंने अपनी कार रोकी और उन्हें सुना। इतना घमंड? 48 घंटे आपने BLO को बाहर रखा?
यह भी पढ़ें: ‘मुझ पर हमला हुआ तो पूरा भारत हिला दूंगी…’, SIR को लेकर ममता बनर्जी की चेतावनी
ममता बनर्जी ने कहा कि हम कह रहे हैं कि आप यह काम करें लेकिन 3 साल का समय लें। आप 3 साल का काम 2 महीने में कर रहे हैं? कहा कि वोटर्स के अधिकारों को छिना जा रहा है, गणतांत्रिक संरचनाओं को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि
बंगाल देश का अभिन्न हिस्सा है, यहां के लोग भारत देश के निवासी है। बिहार में पहले 10 हजार दिया गया, अब घर तोड़े जा रहे है। कहा कि जय हिंद, वन्दे मातरम बोलने पर प्रतिबंध लगा दिया जा रहा है। राममोहन राय को दलाल कह कर बंगाल का अपमान किया गया।
यह भी पढ़ें: बिहार के बाद BJP का बंगाल फतह का ब्लूप्रिंट, 5 जोन में 5 महीने तक चलेगा BJP का मेगा ऑपरेशन
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
3 hrs agoअग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- 'मच्छार' ने दिखा दिया भारत की ताकत का असर
4 hrs ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
1 day agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
1 day agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
3 days agoबंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
3 days ago'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश
4 days ago'वर्दी छोड़कर बीजेपी का झंडा थाम ले पुलिस', कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी
6 days agoममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला, शीशे पर फेंके अंडे-पत्थर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines