पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। टीएमसी के लिए काम करने वाली I-PAC कंपनी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड मारी है। ईडी ने दिल्ली, बंगलौर से लेकर हैदराबाद में कंपनी के ऑफिसों में छापेमारी की। चुनाव से पहले इसे ममता सरकार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ईडी ने I-PAC के ठिकानों पर तलाशी ली है, जिसमें दिल्ली, बंगलूरू और हैदराबाद शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, राजनीतिक परामर्श फर्म के कुछ अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया गया है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच ईडी की कार्रवाई से राजनीतिक हंगामा होने की संभावना है। पिछली बार ईडी के अफसर कोलकाता में आई-पैक के ठिकाने पर तलाशी लेने पहुंचे थे, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद वहां पहुंच गई थीं।
यह भी पढे़ं: पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली में भिड़े BJP-TMC कार्यकर्ता, ममता बनर्जी के घर के बाहर से
बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 294 सीटों के लिए मतदान होगा। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है, जबकि कांग्रेस भी चुनाव में हिस्सा ले रही है।
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं, और पुलिस प्रशासन को अपनी निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है। ममता बनर्जी ने अपनी जान को खतरा बताया है, जिससे चुनावी माहौल गरम हो गया है।
यह भी पढें: चुनाव से पहले बंगाल में भारी बवाल, प्राचीन हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ के बाद सड़कों पर
संबंधित खबरें
रोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
11 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
12 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
13 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
1 day agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
1 day agoममता बनर्जी के मेडिकल रिकॉर्ड को लेकर उनके वकील ने नोटिस भेजकर उठाए सवाल
2 days agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, 15 दिन का दिया समय
2 days agoकोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर क्या बोलीं अग्निमित्रा पॉल?
3 days agoकौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
3 days agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines