Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल

बंगाल चुनाव से पहले टूटा ओवैसी-हुमायूं कबीर का गठबंधन, AIMIM ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले ओवैसी और हुमायूं कबीर का गठबंधन टूट गया है। AIMIM ने एक्स पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। यह गठबंधन बंगाल के लिए अहम माना जा रहा था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Apr 10, 2026 13:32

पश्चिम बंगाल में वोटिंग का समय पास आते आते सियासत दिलचस्प होती जा रही है। 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग से पहले ओवैसी और हुमायूं कबीर का गठबंधन टूट गया है। AIMIM ने एक्स पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। यह गठबंधन बंगाल के लिए अहम माना जा रहा था। हुमायूं कबीर के कथित वीडियो वायरल होने के बाद ओवैसी ने यह फैसला लिया है। अब AIMIM ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने ट्वीट किया कि हुमायूं कबीर के खुलासों ने बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा को उजागर किया है। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे। आज से AIMIM ने कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन वापस ले लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: PM मोदी की सभा में 350 लोगों के मोबाइल-पर्स चोरी, आसनसोल पुलिस पर उठे सवाल

पोस्ट में लिखा कि बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। दशकों के धर्मनिरपेक्ष शासन के बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के संबंध में AIMIM की नीति यही है कि हाशिए पर पड़े समुदायों को एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज मिले। हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: ‘हम बहुमत के साथ बंगाल में सरकार बनाने जा रहे…’, वोटिंग से पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की नजर मुस्लिम वोटों पर है। ओवैसी ने बंगाल में 20 रैलियां करने की योजना बनाई है, जिसमें हुमायूं कबीर भी उनके साथ होंगे। बंगाल में ओवैसी के M-फॉर्मूले को लेकर काफी चर्चा है, जिसमें मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्गों को एकजुट करने की बात कही गई है। हालांकि, बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने ओवैसी के बंगाल दौरे को ‘गजवा-ए-हिंद’ बनाने की कोशिश बताया है। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल 2026 को होगा, जबकि नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

First published on: Apr 10, 2026 07:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.