West Bengal Elections: देश में चुनावी माहौल है। आज तीन राज्यों में विधान सभा चुनाव है। वहीं पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल से 2 चरणों में विधान सभा चुनाव होने हैं। पहले चरण में 23 और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होने हैं। बीजेपी ने पश्चिच बंगाल का रण जीतने में पूरी ताकत झोंक दी है। उधर, टीएमसी ने सत्ता में वापसी के लिए दिल्ली से बंगाल तक तैयारी की है। कई बार टीएमसी के नेता चुनाव आयोग से मुलाकात कर चुके है। इसी बीच बीजेपी अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि हम बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रहे हैं। ममता दीदी, बंगाल की जनता की चिंता अब हम करने वाले हैं। आपने तो सिर्फ बांग्लादेशियों की चिंता की है।
यह भी पढ़ें: कैश कार्ड पर दांव: 45 दिन में DA, महिलाओं-युवाओं को 3000… बंगाल में बीजेपी का ‘3 वादों’
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए सदस्यों का चयन किया जाएगा। मतगणना और परिणाम की घोषणा 4 मई को किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि हम वहां निश्चित रूप से अपनी सरकार बनाएंगे। 2016 में बंगाल में हमारी क्या स्थिति थी और 2021 में हम कहां हैं? बंगाल में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। इसके बावजूद, हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और 38% वोट शेयर तक पहुंच गए हैं। भाजपा ने बंगाल में अपनी जड़ें लगातार मजबूत की हैं।
नितिन नबीन ने कहा कि केरल में हमारा वोट शेयर 2% था और अब 20% हो गया है। हमने तिरुवनंतपुरम में महापौर का चुनाव जीता है। केरल के लोग एलडीएफ और यूडीएफ के बीच लंबे समय से चल रहे मैच फिक्सिंग के खेल से मुक्ति चाहते हैं। हम अपना वोट बैंक बढ़ा रहे हैं। जिन लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था, उन्हें अब भाजपा के रूप में एक विकल्प दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में तैनात हुई सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स, 20 हजार महिला बल भी है शामिल
संबंधित खबरें
आसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
1 hr agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
2 days agoबंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
2 days ago'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश
3 days ago'वर्दी छोड़कर बीजेपी का झंडा थाम ले पुलिस', कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी
4 days agoममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला, शीशे पर फेंके अंडे-पत्थर
5 days agoआसनसोल में बालू की कीमत पर प्रशासन का बड़ा फैसला, ट्रैक्टर का घाट मूल्य ₹1,200 तय
7 days agoTMC के नाम और चुनाव चिह्न पर फैसले में कितना वक्त…? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी टाइमलाइन
7 days agoमहुआ मोइत्रा ने अंडे फेंके जाने के मामले में हाईकोर्ट का रुख किया, पुलिस पर लगाए आरोप
9 days agoजिस नंदीग्राम ने ममता को बंगाल की सत्ता पर बैठाया, उसी ने क्यों मोड़ा मुंह? 19 साल के रिश्ते की पूरी कहानी
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines