हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Watch Video: 'तूने पागल कैसे बोला...' दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर महिला और कपल के झगड़े का Video वायरल

विज्ञापन
Woman Couple Fight In Delhi Metro

Woman Couple Fight In Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में यात्रियों के झगड़े अब आम बात हो गई है। आए दिन ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। ताजा वीडियो एक कपल और महिला के झगड़े का है। झगड़े का केंद्र बिंदु पागल शब्द है। महिला का आरोप है कि कपल ने उसे पागल कहा। जबकि लड़का सफाई में कहता है कि उसने महिला को नहीं बल्कि लड़की को पागल कहा था। हालांकि यह वीडियो कब का है। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पागल शब्द को लेकर हुआ झगड़ा

यह वीडियो सोशल मीडिया साइट्स टिवटर और इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने 6 सितंबर को इसे पोस्ट किया। वीडियो में एक लड़का लड़की शांति से बैठे होते हैं तभी एक महिला आकर उन्हें हटने को कहती है लड़की उठती है तो लड़का कहता है तुम क्यों जा रही हो पागल। महिला को लगता है कि लड़का उसे पागल कह रहा है। फिर क्या उसके बाद शुरू हो गई तू-तू, मैं-मैं।

क्या बदतमीजी कर रहे हो

वीडियो में देखा जा सकता है महिला के आने पर लड़की उठकर जाने लगती है। लेकिन उसके साथ बैठे लड़के ने उसे रोक दिया। इसके बाद महिला कहती है कि मैं इसकी शिकायत करूंगी। इसके बाद लड़का बोलता है क्या हो गया। लड़की भी बोलती है क्या बदतमीजी कर रहे हो। फिर महिला कहती है तूने पागल बोला। इसके बाद महिला फोन देखने में व्यस्त हो जाती है। इस दौरान महिला ने दोनों कपल के लिए कई भद्दी भाषा का इस्तेमाल करती हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola