---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Watch Video: ‘कौन काटेगा मेरा टिकट…काट पाओ तो काट लेना…’ क्यों भड़क उठे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह?

Watch Video Brij Bhushan Sharan Singh Got Angry Ticket Cut: उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से बीजेपी के सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर चर्चा में है। पत्रकारों ने उनसे आगामी लोकसभा चुनावों में टिकट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कौन काटेगा मेरा टिकट। उन्होंने कहा कि केंद्र […]

---विज्ञापन---

Watch Video Brij Bhushan Sharan Singh Got Angry Ticket Cut: उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से बीजेपी के सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर चर्चा में है। पत्रकारों ने उनसे आगामी लोकसभा चुनावों में टिकट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि कौन काटेगा मेरा टिकट। उन्होंने कहा कि केंद्र में 2024 में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

यह है मामला

दरअसल बृजभूषण आज अपने संसदीय क्षेत्र बाराबंकी के दौरे पर थे। यहां उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि ऐसी चर्चा चल रही है कि आपका टिकट कट रहा है? इस पर बृजभूषण ने भड़कते हुए जवाब दिया कि कौन कटवा रहा है मेरा टिकट। नाम बताइए। कटवा सकते हो तो कटवा लेना। बृजभूषण ने रौबदार अंदाज में पत्रकार से कहा क्या आप कटवा रहे हैं मेरा टिकट।

---विज्ञापन---

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आए थे

बृजभूषण ने यह बयान अपने संसदीय क्षेत्र बारांबकी में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह के दौरान दिया। बता दें कि बाराबंकी में महर्षि वाल्मीकि के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 22वां क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए बृजभूषण शरण सिंह बाराबंकी आए थे।

---विज्ञापन---

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग पहलवान ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों ने कई दिनों तक धरना दिया था। धरने में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी भी शामिल थे।

First published on: Sep 24, 2023 09:07 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola