Viral Video: गाजियाबाद की सोसायटी बनी दंगल, नई-पुरानी सिक्योरिटी में चले लाठी-डंडे, नजारा देख कांप जाएगी रूह

Ghaziabad (7)

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में गुरुवार को एक सोसायटी का गेट किसी दंगल के मैदान से कम नहीं था। यहां सोसायटी की नई और पुरानी सिक्योरिटी (security) के गार्डों में जमकर लाठी-डंडे चले। कई के सिर फटे तो कई के अन्य चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं किसी ने इस पूरे घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video viral) किया है।

महागुन सोसायटी में नई-पुरानी RWA में है विवाद

घटना गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के रिपब्लिक क्रॉसिंग स्थित महागुन सोसायटी की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक सोसायटी के गेट पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। एक पक्ष के लोग बाउंसर जैसे प्रतीत हो रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोग सिक्योरिटी गार्ड थे। दोनों ओर से लाठी-डंडे और बेल्ट एक दूसरे पर चल रहे थे। एक बाउंसर पिटाई से बचकर भागते हुए भी दिखाई दे रहा है।

गेट बंद होने के बाद भी चले लाठी-डंडे

एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को खदेड़ते हुए सोसायटी का गेट बंद कर लिया। मामला यहीं नहीं थमा। गेट बंद होने के बाद भी दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठियों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोसायटी के अंदर काफी संख्या में लोग मौजूद हैं। वहीं इमारत के एक फ्लोर से किसी ने अपने मोबाइल या कैमरे से पूरे घटनाक्रम को कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

सूचना पर सीओ अंशु जैन फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला नई और पुरानी आरडब्ल्यूए के लोगों से जुड़ा है। इनका आपस में सिक्योरिटी एजेंसी बदलने को लेकर विवाद हुआ है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लोगों में झड़प हो रही है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं भी तक तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ