दबिश देने गई थी पुलिस टीम, आरोपी ने देखते ही खोल दी पिटबुल की जंजीर; कांस्टेबल हुई जख्मी

राजस्थान के बीकानेर में जांच के लिए आरोपी के घर पहुंची पुलिस टीम पर पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया गया. अटैक में महिला हेड कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Pitbull Unleashed On Cops During Probe In Rajasthan

Credit: Social Media

राजस्थान के बीकानेर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम पर एक पिटबुल कुत्ता छोड़ दिया गया. इस हमले में एक महिला हेड कॉन्स्टेबल घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस एक मामले की जांच के सिलसिले में एक आरोपी के घर पहुंची थी. इसी दौरान वहां पुलिस टीम को डराने और रोकने के लिए अपने पिटबुल कुत्ते को छोड़ दिया. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जेएनवीसी पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल माली जाखर ने अपनी शिकायत में बताया कि 2 मार्च को वो और उनकी टीम एक जांच के सिलसिले में चाणक्य नगर मौजूद मनीषा मोदी के घर गई थी. एक लड़की ने दरवाजा खोला और पुलिस ने उसे मनीषा मोदी को बुलाने के लिए कहा. कुछ ही देर बाद, वो एक पिटबुल कुत्ते के साथ लौटीं, उसे गेट के बाहर छोड़ा और दरवाजा बंद कर दिया. इस दौरन पिटबुल ने महिला हेड कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया और उन्हें कई जगह काट लिया, जिससे वो लहूलुहान हो गईं. साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कुत्ते को हटाया और घायल कॉन्स्टेबल को बचाया. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. घायल महिला हेड कांस्टेबल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आरोप है कि आरोपी ने जानबूझकर पिटबुल कुत्ते को पुलिस पर छोड़ दिया ताकि जांच में बाधा डाली जा सके. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला कराने जैसे गंभीर आरोपों में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, पिटबुल नस्ल के कुत्ते काफी आक्रामक माने जाते हैं और अगर उन्हें कंट्रोल ना किया जाए तो वो खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसी वजह से कई जगहों पर इस नस्ल के कुत्तों को लेकर सख्त नियम भी बनाए गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ