Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

Vande Bharat Express: उत्तराखंड को भी मिलने वाली है पहली वंदे भारत एक्सप्रेस; 25 मई को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Vande Bharat Express: उत्तराखंड वालों को जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से एक तोहफा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि पीएम मोदी 25 मई को उत्तराखंड के लिए वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएं। बताया गया है कि आज यानी मंगलवार को दिल्ली से देहरादून के […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: May 23, 2023 14:59
Vande Bharat Express, Uttarakhand News, Uttarakhand Vande Bharat Express, Vande Bharat

Vande Bharat Express: उत्तराखंड वालों को जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से एक तोहफा मिलने वाला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि पीएम मोदी 25 मई को उत्तराखंड के लिए वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएं। बताया गया है कि आज यानी मंगलवार को दिल्ली से देहरादून के बीच इसका ट्रायल होगा।

आज देहरादून से दिल्ली के बीच हुआ ट्रायल

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को जल्द मिलेगी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस पीएम नरेंद्र मोद के नेतृत्व में 25 मई को ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई जाएगी।

---विज्ञापन---

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वंदेभारत का पहला ट्रायल देहरादून से दिल्ली के बीच हुआ। इस दौरान ट्रेन के लोको पायलट, मैनेजर और सहायक ट्रेन को लेकर रवाना हुए। ये ट्रेन सहारनपुर से होते हुए आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक पहुंची।

18 मई को ओडिशा को भी मिली थी पहली वंदे भारत

बता दें कि इसी 18 मई को पीएम मोदी ने ओडिशा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। ये ट्रेन पुरी-हावड़ा और भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी के बीच की 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी। बताया गया है कि 22895/22896 हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 20 मई से शुरू होगा।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: May 23, 2023 02:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.