---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Uttarakhand: पथरी में जहरीला शराब पीने से 4 की मौत, आबकारी इंस्पेक्टर समेत 9 निलंबित

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से शनिवार को चार ग्रामीणों की मौत हो गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर समेत कुल 9 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पथरी क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान […]

---विज्ञापन---

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से शनिवार को चार ग्रामीणों की मौत हो गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर समेत कुल 9 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पथरी क्षेत्र की शिवगढ़ ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान प्रत्याशियों की ओर से बांटी गई जहरीली शराब पीने से ग्रामीणों की मौत हुई है। मरने वाले फूलगढ़ और शिवगढ़ के रहने वाले थे।

---विज्ञापन---

 

पुलिस के अनुसार शराब किन प्रत्याशियों ने बांटी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। बता दें 26 सितंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। गांवों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की तरफ से कच्ची शराब बांटी जा रही है। शुक्रवार शाम भी कुछ प्रत्याशियों ने गांव के लोगों को शराब बांटी थी। शराब पीने के बाद ग्रामीण अपने घरों में जाकर सो गए। शराब पीने वालों को रात में खून की उल्टी होने लगी। जिसके बाद बीमार लोगों को अस्पताल भर्ती कराया गया।

---विज्ञापन---

एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत ने कहा कि शनिवार को चार लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इनमें से शराब पीने से दो की ही मौत हुई है। एक की बीमारी और एक की आपसी मारपीट के कारण जान गई। एक और व्यक्ति की मौत की जानकारी नहीं है। शुक्रवार को हुई दो ग्रामीणों की मौत की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। एसएसपी ने बताया कि चारों लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। इसलिए विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

First published on: Sep 10, 2022 10:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola