मेघालय होमस्टे में तोड़फोड़ का मामला: उत्तर प्रदेश के 6 छात्रों ने भरा 2.06 लाख हर्जाना

शिलांग के होमस्टे में तोड़फोड़ के मामले में छह छात्रों ने नुकसान की भरपाई और माफी के बाद समझौता किया. हाई कोर्ट ने FIR रद्द की, दो छात्रों को अतिरिक्त 25-25 हजार और समाज सेवा का निर्देश दिया.

Untitled design (68)

होमस्टे तोड़फोड़ केस में UP के छह छात्रों को मेघालय हाई कोर्ट से राहत [Photo-Meghalaya HC website]

मेघालय में होमस्टे में तोड़फोड़ के मामले में उत्तर प्रदेश के छह छात्रों को बड़ी राहत मिली है. छात्रों की ओर से नुकसान की भरपाई के लिए 2.06 लाख रुपये देने और दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मेघालय हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द कर दी है.

विज्ञापन

मामला शिलांग के लैतमुखराह इलाके का है. यहां 11 जुलाई को एक होमस्टे में तोड़फोड़ की शिकायत के बाद पुलिस ने छह छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. आरोप था कि होमस्टे में तय संख्या से ज्यादा लोगों को एक कमरे में ठहरने की अनुमति नहीं मिलने पर छात्रों ने शिकायतकर्ता को धमकी दी और बाद में वहां तोड़फोड़ की.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से पकड़े गए थे छात्र

घटना के दो दिन बाद, 13 जुलाई को सभी छह छात्रों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया था. बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया. आरोपियों में तीन नाबालिग हैं, जबकि एक छात्र हाल ही में 18 साल का हुआ है. बाकी दो छात्र 20 साल से अधिक उम्र के हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.

मामले को खत्म करने के लिए छात्रों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. अदालत को बताया गया कि छात्रों के वरिष्ठों और शुभचिंतकों की पहल के बाद 17 अगस्त को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. इसके तहत छात्रों ने होमस्टे मालिक को हुए नुकसान के बदले 2.06 लाख रुपये दिए और अपने व्यवहार के लिए माफी भी मांगी.

विज्ञापन

दो छात्रों को और देने होंगे 25-25 हजार रुपये

मामले की सुनवाई के दौरान होमस्टे के मालिक और मैनेजर ने भी FIR रद्द करने पर कोई आपत्ति नहीं जताई. इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने छात्रों के भविष्य और दोनों पक्षों के समझौते को ध्यान में रखते हुए FIR रद्द करने का आदेश दिया.

हालांकि, अदालत ने दो छात्रों को एक सप्ताह के भीतर 25-25 हजार रुपये अतिरिक्त होमस्टे मालिक को देने का निर्देश दिया है. इन दोनों को छह दिन समाज सेवा भी करनी होगी.

विज्ञापन

समाज सेवा के तहत छात्र 8 सितंबर से शिलांग के लाचुमिएरे स्थित सिख सेंटर श्री गुरु सिंह सभा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा करेंगे. इसके बाद वे जीवा केयर्स के ‘प्रोजेक्ट ऑपरेशन क्लीन-अप’ से जुड़कर सफाई और शहर की स्वच्छता से जुड़े कामों में हिस्सा लेंगे. इस प्रोजेक्ट में फूलों और कूड़ेदानों की देखभाल के साथ उमखराह नदी से जुड़े सफाई कार्य भी किए जाते हैं. अदालत ने माना कि समझौता हो चुका है और छात्रों के भविष्य को देखते हुए इस मामले को आगे चलाना जरूरी नहीं है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ