9वां राष्ट्रीय पोषण माह 2026: वाराणसी में CM योगी कल करेंगे शुभारंभ, 'हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' पर जोर

Rashtriya Poshan Maah 2026: 9वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत 9 सितंबर 2026 को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से सुबह 11:00 बजे होगी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के तहत बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं के बेहतर पोषण पर महीने भर अभियान चलेगा.

National Nutrition Month 2026, Mission Poshan 2.0, Our Anganwadi Our Responsibility, Poshan Abhiyaan, Rashtriya Poshan Maah, Yogi Adityanath, Annapurna Devi, Poshan Abhiyaan Varanasi

9वें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत 9 सितंबर 2026 को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से सुबह 11:00 बजे होगी.

विज्ञापन

Rashtriya Poshan Maah 2026: देश भर में महिलाओं और बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए 9वें ‘राष्ट्रीय पोषण माह 2026’ का भव्य शुभारंभ बुधवार, 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से होने जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन सिगरा स्थित ‘रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर’ में सुबह 11:00 बजे किया जाएगा. इस राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर अभियान का आगाज करेंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी.

इस साल की थीम: ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’

इस वर्ष पोषण माह की मुख्य थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखा गया है. इसका सीधा मकसद समाज और स्थानीय नागरिकों को आंगनवाड़ी केंद्रों से सीधे जोड़ना है, ताकि हर व्यक्ति बच्चों और महिलाओं के पोषण की जिम्मेदारी में अपनी भागीदारी निभा सके. आंगनवाड़ी केंद्र देश का सबसे बड़ा चाइल्डकेयर नेटवर्क है, जो ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में बच्चों की शुरुआती शिक्षा और सेहत की नींव रखते हैं.

विज्ञापन

अभियान की 5 प्रमुख प्राथमिकताएं

महीने भर चलने वाले इस राष्ट्रव्यापी अभियान में मुख्य रूप से 5 बातों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसमें भोजन में विविधता और प्रोटीन युक्त संतुलित आहार को बढ़ावा देना सबसे अहम है, ताकि महिलाओं और बच्चों को भरपूर पोषण मिले. इसके साथ ही केंद्रों पर बच्चों और माताओं को ताजा व गर्म भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. पोषण सुधार के इस मिशन में आम जनता और समाज की भागीदारी बढ़ाने पर भी बल है, ताकि हर कोई अपनी जिम्मेदारी समझे. इसके अलावा छोटे बच्चों के बेहतर मानसिक और शारीरिक विकास के लिए शुरुआती बाल विकास गतिविधियों पर जोर दिया जा रहा है. वहीं, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के 10 साल पूरे होने पर उससे जुड़ी उपलब्धियों और फायदों को भी रेखांकित किया जाएगा.

मिशन पोषण 2.0 की पृष्ठभूमि

भारत सरकार ने कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए मार्च 2018 में ‘पोषण अभियान’ शुरू किया था. बाद में केंद्रीय बजट 2021-22 में इसे ‘मिशन पोषण 2.0’ के तहत एकीकृत कर दिया गया. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इस मिशन में पोषण अभियान, आंगनवाड़ी सेवाएं (ICDS) और किशोरियों के लिए पोषण योजना को एक साथ शामिल किया गया है, ताकि हर जरूरतमंद तक सीधी मदद पहुंच सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ