Prayagraj: गंगा नदी में नाव पर बैठ हुक्का पीते और चिकन पकाते हुए बनाया Video, वायरल होने पर खोज में लगी पुलिस
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी प्रयागराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में गंगा नदी में बाढ़ के बीच नाव पर बैठे कुछ युवक हुक्का पीते और नॉनवेज खाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद संबंधित थाना पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
वायरल हुए वीडियो में कुछ लोग नाव में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इन युवकों की संख्या करीब सात से आठ है। एक सफेद शर्ट में बैठा युवक नाव में हुक्का पी रहा है। उसके सामने बैठा एक युवक उसका वीडियो बना रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नाव में छोटी भट्ठी पर कथित रूप से चिकन पक रहा है। इसके अलावा एक बर्तन में भी चिकन भी नजर आ रहा है। वीडियो बनाने वाला युवक गंगा नदी की ओर कैमरे को करता है। जहां बाढ़ का पानी दिखाई दे रहा है।
प्रयागराज : तीर्थ की जगह पर पार्टी, संगम की बीच नाव पर हुक्का पीते और चिकन पकाने का वीडियो वायरल pic.twitter.com/e2Lrfv4K70
— News24 (@news24tvchannel) August 30, 2022
जानकारी के मुताबिक वीडियो दारागंज का बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद दारागंज पुलिस युवकों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: