पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। काफिल में चल रही एक एंबुलेंस ने कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि हादसे में ब्रजेश पाठक सुरक्षित हैं। उनकी कार आगे थी।
पीलीभीत के दौरे पर थे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को पीलीभीत जिले के दौरे पर पहुंचे थे। दोपहर के बाद में उनका काफिला जिला भाजपा कार्यालय से मेडिकल कॉलेज की ओर रवाना हुआ था। एक स्थान पर उनका काफिला थोड़ा धीमा हुआ। तभी काफिले में शामिल एक एंबुलेंस काफिले की ही कार से टकरा गई। हालांकि डिप्टी सीएम की कार को कई क्षति नहीं हुई है। उनकी कार काफी आगे चल रही थी। जानकारी में आया है कि एंबुलेंस का चालक अचानक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया था।
अधिकारियों के हाथ-पैर कांपे
घटना के जिला प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूसरी एंबुलेंस मंगाकर डिप्टी सीएम के काफिले में जोड़ी गई। वहीं हादसाग्रस्त एंबुलेंस को मौके से हटाकर वापस भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। काफिले के किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इससे पहले भी कई बार वीवीआईपी के काफिलों की कारों को टकराने के मामले सामने आए हैं।
डिप्टी सीएम ने कई परियोजनाओं का किया निरीक्षण
आपको बता दें कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक यहां कई परियोजनाओं की प्रगति देखने और अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने चल रही परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। अधिकारियों से उनकी प्रगति रिपोर्ट जानी। इसके बाद डिप्टी सीएम पीलीभीत के जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने मरीजों के हालचाल जानने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
संबंधित खबरें
शराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
7 mins agoराजस्थान में दर्दनाक हादसा, 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौके पर मौत
33 mins agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
47 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 hr agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
3 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines