Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

झाड़-फूंक के नाम पर इमाम ने मासूम के साथ की हैवानियत, गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मस्जिद के इमाम ने झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत की है। पुलिस नाबालिग से रेप करने के आरोपी मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। मोहनलालगंज पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म […]

Author
Edited By : Pankaj Mishra Updated: Aug 18, 2022 11:27

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां मस्जिद के इमाम ने झाड़-फूंक के नाम पर नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत की है।

पुलिस नाबालिग से रेप करने के आरोपी मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। मोहनलालगंज पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में मस्जिद के इमाम फखरे आलम को गिरफ्तार किया है।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि आरोपी इमाम फखरे आलम ने झाड़-फूंक के नाम पर बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया। साथ ही उसने पीड़िता को इस बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी।

बच्ची की परिजनों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले संभल जिले से भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। संभल में भी मस्जिद में 6 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया था। उस मामले में भी पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार किया गया था। बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज करवाया था।

First published on: Aug 18, 2022 11:26 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.