बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ऑटो की छत पर बैठकर स्कूल जाते तीन बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो को देख जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी के आदेश पर बरेली ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो को खोज कर उसका चालान किया है। साथ ही ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चों की जिंदगी को कैसे खतरे में डाला जा रहा है।
किसी राहगीर ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर डाला
बरेली से वायरल हुआ वीडियो नकटिया पुलिस चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। सुबह के समय एक ऑटो की छत पर तीन बच्चे बैठकर स्कूल जा रहे थे। वीडियो में दिख रहे बच्चों की उम्र 12 साल या उससे कम लग रही है। ऑटो के पीछे स्कूटी से चल रहे किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले ने ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर पर साझा किया है।
एसएसपी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश, दौड़े अधिकारी
वहीं वायरल वीडियो बरेली के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज तक भी पहुंच गया। उन्होंने तत्काल मामले में कार्रवाई के लिए एसपी सिटी को आदेश दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर ऑटो को खोज निकाला। जानकारी के मुताबिक बरेली ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो का चालान करते हुए जुर्माना लगाया। इसके अलावा ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को भी बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने की अनुमित नहीं दी सकती है।
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
55 mins agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
3 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
5 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines