Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

हल्दी की रस्म में दुल्हन के चचेरे भाई ने किया फायर; टेंट हाउस के नाबालिग कर्मचारी की गई जान

 Youth Died In Harsh Firing: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हल्दी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई।

Author
Edited By : Swati Pandey Updated: Dec 10, 2023 20:39

Youth Died In Harsh Firing: उत्तर प्रदेश में हर्ष फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई। दरअसल मामला प्रयागराज का है जहां फूल चंद्र दुबे की बेटी का हल्दी फंक्शन चल रहा था। शनिवार को शादी होनी थी। इसी दौरान मुंबई से शादी के समारोह में शामिल होने आए फूल चंद्र के भतीजे ने गोली चला दी। गोली सीधे टेंट कंपनी के अजय कुमार को लगी। घर में उपस्थित लोग उसे आनन- फानन में अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक लड़के के परिजन ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

शादी के फंक्शन में हुई घटना

पुलिस ने बताया कि गांव के फूलचंद्र दुबे की बेटी का हल्दी फंक्शन चल रहा था। जिसमें सभी लोग शामिल थे। बेटी की शादी शनिवार को होनी थी। श्री सिंह ने बताया कि फूलचंद्र के भतीजे पिंटू मुंबई से बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। हल्दी फंक्शन में जश्न के दौरान पिंटू ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी जिसमे टेंट कंपनी के लिए काम करने वाले अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय को घायल देख घर के लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: पत्नी को मारा और कटा हुआ सिर लेकर पहुंच गया थाने, पुलिस को सुनाई मर्डर की दिल दहलाने वाली कहानी

आरोपी के खिलाफ दर्ज शिकायत

थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़के के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या की सजा) और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजन न्याय की मांग कर रहे है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 10, 2023 07:50 PM

संबंधित खबरें