Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के प्रयास से उत्तर प्रदेश में अन्नदाता किसान साल दर साल समृद्ध हो रहे हैं. आंकड़े बता रहे कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों की समृद्धि में सहायक बन रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक तरफ जहां क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से तेजी से धान खरीद हो रही है. वहीं योगी सरकार की नियमित मॉनीटरिंग से किसानों को समय से भुगतान भी किया जा रहा है. विपणन सत्र 2025-26 के तहत बुधवार तक 70 हजार से अधिक किसानों से 4.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद की गई. इस एवज में धान किसानों को अब तक 852.24 करोड़ रुपये भुगतान भी कर दिया गया. यही नहीं, बाजरा के किसानों को भी बुधवार तक 168.39 करोड़ का भुगतान उनके खाते में किया गया.
2025-26 में धान के किसानों को किया गया 852.24 करोड़ का भुगतान
किसानों के हित में योगी सरकार साल दर साल अपने प्रयासों में वृद्धि कर रही है. योगी सरकार के निर्देश पर किसानों को 48 घंटे में भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। धान किसानों को किए गए भुगतान का आंकड़ा देखें, तो सत्र 2024-25 (19 नवंबर) तक 848.19 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था. वहीं 19 नवंबर 2025-26 में यह आंकड़ा 852.24 करोड़ रुपये पहुंच गया. खाद्य व रसद विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अब तक 70 हजार से अधिक किसानों से 4.12 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खऱीद की जा चुकी है. इस वर्ष सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बिक्री के लिए अब तक 4,40,318 किसानों ने पंजीकरण भी करा लिया है. धान खरीद के लिए 4171 क्रय केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं.
यह भी पढ़ें- ध्वजारोहण की तैयारियों का CM योगी ने लिया जायजा, रामलला दरबार में की आरती, भक्तों ने किया स्वागत
बाजरा किसानों को भी योगी सरकार का साथ
श्रीअन्न को बढ़ावा देने वाली डबल इंजन सरकार की नीतियां किसानों के लिए कारगर बन रही हैं. उत्तर प्रदेश के आंकड़े इस तथ्य की पुष्टि करते हैं. बाजरा किसानों को भी भुगतान समय पर किया जा रहा है. पिछले वर्ष (2024-25) में 19 नवंबर तक बाजरा किसानों को 56.28 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया था. जो इस वर्ष कई गुना बढ़ गया है. 2025-26 में 19 नवंबर तक बाजरा किसानों को 168.39 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपये तय किया गया है और बाजरा की खरीद प्रदेश के सिर्फ 33 जनपदों में ही हो रही है.
विपणन सत्र- 2025-26
धान किसानों को भुगतान- 852.24 करोड़
बाजरा किसानों को भुगतान- 168.39 करोड़
सत्र 2024-25
धान किसानों को भुगतान- 848.19 करोड़
बाजरा किसानों को भुगतान- 56.28 करोड़
सत्र 2025-26
धान के लिए पंजीकृत किसान- 4,40,318
धान क्रय- 4.12 लाख मीट्रिक टन
किसान, जिनसे धान खरीद हुई – 70 हजार से अधिक
क्रय केंद्र स्थापित- 4171
नोट- आंकड़े 19 नवंबर तक के हैं.
यह भी पढ़ें- सीएम योगी के विजन से युवाओं के लिए रोजगार की ऊचाइयों के खुले नये आयाम, नौजवानों के लिए खुले रोजगार के अवसर
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
6 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
6 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines