Women Will Get 30 Percent Reservation In UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले राधे राधे से अपने संबोधन को शुरू किया।
इसके बाद उन्होने सभा के दौरान उन्होने यूपी पुलिस में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐलान किया। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया। योगी ने सभा के दौरान बिना नाम लिए विपक्ष पर हमला बोला। वहीं सभा में काका व निर्भर हाथरसी को याद किया।
2017 से पहले अराजकता का माहौल था
योगी ने सभा के दौरान कहा कि हाथरस की हींग के बिना कोई स्वाद नहीं है। उसके बाद उन्होंने अपनी डबल इंजन की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बारी बारी से जिक्र किया। 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल रहता था, बहन बेटी असुरक्षित महसूस करती है। लेकिन भाजपा की सरकार आने के बाद अब महिलाएं खुद को स़ुरक्षित महसूस करती है। भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती भी है। सभा के दौरान उन्होने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल के अंदर एक नया भारत बना है,जहां देश जाति और मजहब के आधार पर नहीं ,बल्कि सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश ने साढ़े छह साल मे उत्तरप्रदेश को बदलते हुए देखा है। आज उत्तर प्रदेश में 55 लाख लोगों को आवास मिल चुके है, फ्री में बिजली कनेक्शन मिले है। वहीं पीएम आयुष्मान योजना के तहत दस करोड लोगों को लाभ मिला है। कोविड काल में लोगों को 220 करोड की निशुल्क वैक्सीन लगाई गई थी।
योगी की फ्री बोरिंग योजना
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों के लिए फ्री बोरिंग योजना के तहत सिंचाई के लिए बोरिंग कराने पर 4,500 से लेकर 10,000 रुपये तक की सब्सिडी दे रही है, फ्री बोरिंग योजना में किसानों को 4,500, सीमांत किसानों को 6,000 और एससी एसटी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले किसानों को 10,000 रुपये मिलते हैं।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
10 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
13 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
13 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines