---विज्ञापन---

Noida Atta Market: कौन है नोएडा के ‘अट्टा मार्केट’ का मालिक? आखिर किसके पास है सेक्टर 18 के बाजार का मालिकाना हक?

Noida Atta Market: लोग अक्सर सोचते हैं कि नोएडा के मशहूर 'अट्टा मार्केट' का असली मालिक कौन है? आइए, इस सवाल का जवाब जानते हैं, और यह भी कि आप वहां कोई दुकान कैसे खरीद सकते हैं.

---विज्ञापन---

Who Own Noida Atta Market: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक या दो नहीं बल्कि बहुत सारे मार्केट प्लेस हैं, जहां अच्छे कपड़े सस्ते दामों में मिल जाते हैं. ऐसे में जब भी लड़कों के कपड़ों की शॉपिंग की बात आती है, तो पहले नोएडा के अट्टा मार्केट का ही नाम दिमाग में आता है. ये मार्केट जींस, शर्ट आदि कपड़ों के लिए युवाओं के बीच काफी मशहूर है और हर रोज यहां लोगों की भीड़ रहती ही है. ऐसे में मन में सवाल उठता है कि आखिर इतनी बड़ी और मशहूर मार्केट का मालिक कौन है? आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: भारत का सबसे बड़ा हिल स्टेशन कौन सा है? हर मौसम में लगती है पर्यटकों की भारी भीड़

---विज्ञापन---

गांव से बना मशहूर मार्केट

रिपोर्ट की मानें तो, करीब 50 साल पहले यहां कोई बाजार नहीं था, बल्कि यह एक गांव हुआ करता था, जहां गेहूं का आटा आमतौर पर बिका करता था. यही वजह है कि इस जगह को लोग ‘अट्टा’ नाम से जानने लगे. वक्त के साथ यहां लोगों ने बर्तन, घर के सामान और कपड़े बेचना शुरू कर दिया, जिसके बाद ये मार्केट धीरे-धीरे बढ़ने लगी. आज यहां 700 से ज्यादा दुकानें हैं, जिनमें कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, टैटू शॉप्स और रेस्तरां तक मौजूद हैं. जहां हर दिन लाखों लोग आते रहते हैं.

कौन है अट्टा मार्केट का मालिक

अब आते हैं अपनी मुख्य सवाल पर कि इस मार्केट का मालिक कौन है? दरअसल, यह बाजार किसी व्यक्ति या संस्था के स्वामित्व में नहीं है बल्कि यहां की दुकानें प्राइवेट तौर पर खरीदी या किराए पर चल रही है. साथ ही इस मार्केट को मैनेज करने की जिम्मेदारी नोएडा अथॉरिटी के हाथ में है, जो उत्तर प्रेदश सरकार के तहत काम करती है.

---विज्ञापन---

अट्टा मार्केट में कैसे मिलेगी दुकान?

अट्टा मार्केट, सेक्टर 18, नोएडा में दुकान पाने के लिए, आपको ई-टेंडरिंग या ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा, जिसकी घोषणा समय-समय पर नोएडा अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाती है. मुख्य रूप से, यहां लीज के आधार पर कियोस्क और छोटी दुकानें उपलब्ध कराई जाती हैं, ऐसे में अगर आप बोली जीत जाते हैं, तो आप इस जगह पर दुकान हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: घोंघे की रेस कराने वाला दुनिया का पहला देश, नजरे गड़ाए देखते रहते हैं लोग, फिर भी नहीं होते

---विज्ञापन---

Frequently Asked Questions

अट्टा मार्केट किसी एक व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं है. यहां की दुकानें अलग-अलग लोगों के पास हैं, जबकि पूरे बाजार का प्रबंधन Noida Authority के तहत किया जाता है.
करीब 50 साल पहले यह इलाका एक गांव था, जहां गेहूं का आटा बेचा जाता था. इसी वजह से लोग इस जगह को 'अट्टा' कहने लगे और बाद में यही नाम मशहूर हो गया.
यहां कपड़े, जींस, शर्ट, फुटवियर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टैटू शॉप्स, एक्सेसरीज और खाने-पीने की कई दुकानें मौजूद हैं. खासकर लड़कों की फैशन शॉपिंग के लिए यह मार्केट काफी लोकप्रिय है.
यहां दुकान या कियोस्क लेने के लिए Noida Authority की ई-टेंडरिंग और ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में हिस्सा लेना होता है. समय-समय पर इसकी जानकारी अथॉरिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है.
First published on: May 07, 2026 01:06 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola