घूमने का शौक किसे नहीं होता है और अगर आप भी ऐसी किसी जगह की तलाश में हैं जहां हर मौसम में सुकून, वहां की खूबसूरत वादियां और ताजी हवा का अहसास हो, तो भारत का सबसे बड़ा हिल स्टेशन आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है. हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में बसा शिमला हिल स्टेशन सालों से टूरिस्ट्स की पहली पसंद रहा है. अग्रेजों के समय में इसे समर कैपिटल भी कहा जाता था. शिमला में आज भी पर्यटकों की भारी भीड़ दिखाई देती है.
पहाड़ी नजारे और शांत वातावरण

2 / 5
यहां की ठंडी हवा, देवदार के जंगल, पहाड़ी नजारे और शांत वातावरण इसे किसी स्वर्ग सा बना देते हैं. चाहे गर्मी हो चाहे सर्दी या फिर बर्फबारी का मजा लेना हो या मानसून में हरियाली देखनी हो, शिमला हर मौसम में अलग रंग दिखाता है. शिमला को भारत का सबसे बड़ा हिल स्टेशन कहते हैं. यहां आप अपने परिवार, पार्टनर, दोस्तों और बच्चों के साथ भी जाकर मस्ती कर सकते हैं.
शिमला में घूमने की बेहतरीन जगहें?

3 / 5
शिमला का दिल कहा जाने वाला यह इलाका शॉपिंग, कैफे और घूमने के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर है. इसके अलावा आप यहां स्थित जाखू मंदिर (Jakhoo Temple) भी जा सकते हैं. ऊंची पहाड़ियों पर स्थित यह मंदिर भगवान हनुमान जी को समर्पित है और यहां से पूरे शहर का शानदार व्यू मिलता है.
कुछ दूर पर स्थित है कुफरी

4 / 5
शिमला से कुछ ही दूरी पर स्थित है कुफरी. जो एडवेंचर और बर्फबारी के लिए बेहद मशहूर है. इसके अलावा आप क्राइस्ट चर्च भी जा सकते हैं. यह एक ऐतिहासिक चर्च है और अपनी अनोखी वास्तुकला और शांति भरे माहौल के लिए जाना जाता है.
रिज मैदान भी बेहतर ऑप्शन

5 / 5
यह खुला मैदान शिमला के सबसे सुंदर व्यू पॉइंट्स में से एक है, जहां से पहाड़ों का नजारा शानदार दिखता है. अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां प्रकृति, सुकून और खूबसूरती एक साथ मिले, तो शिमला जरूर जाएं.