हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पश्चिम बंगाल से अपहृत हुई किशोरी का निकला नोएडा कनेक्शन, पुलिस ने ऐसे लगाया सुराग 

Noida News: नाबालिग लड़की के अपहरण होने की जानकारी मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के माध्यम से नोएडा पुलिस को हुई। नोएडा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तुरंत नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पढ़ें प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

विज्ञापन
नोएडा पुलिस ने किशोरी को बरामद किया

Noida News: पश्चिम बंगाल से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया। उस लड़की को नोएडा के सलारपुर गांव में किराए के मकान में रखा गया। लड़की का अपहरण मानव तस्करी के लिए किया गया था। गंभीर मामले की सूचना जब नोएडा पुलिस को मिली तो सलारपुर गांव में सर्च अभियान चलाकर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। इसकी सूचना राष्ट्रीय बाल कल्याण समिति को दे दी गई है। मेडिकल परीक्षण के बाद नाबालिग लड़की को वन स्टॉप सेंटर सेक्टर 62 में अस्थाई रूप से सुरक्षित रखा गया है। जल्द ही पश्चिम बंगाल पुलिस यहां आकर उसे अपने साथ ले जाएगी।

मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली ने निभाया अहम रोल

नाबालिग लड़की के अपहरण होने की जानकारी मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के माध्यम से नोएडा पुलिस को हुई। नोएडा की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने तुरंत नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। जांच में पता चला कि पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के थाना चांचल क्षेत्र से लड़की का अपहरण किया गया है। नोएडा पुलिस ने सलारपुर गांव पहुंचकर लड़की का फोटो दुकानदारों व कई अन्य लोगों को दिखाया। छानबीन के बाद पता चला की लड़की बाबू नाम के व्यक्ति के मकान में किराए पर रह रही है। टीम ने तुरंत उस एड्रेस पर पहुंचकर ग्राउंड फ्लोर के कमरे से लड़की को बरामद किया और मौके से एक नाबालिग अपहरणकर्ता को भी पकड़ा गया।

कल तक आएगी पश्चिम बंगाल पुलिस

कल तक पश्चिम बंगाल पुलिस नोएडा आ जाएगी। फिर वह नाबालिग लड़की और उसका अपहरण करने वाले आरोपी को अपने साथ ले जाएगी। तब तक लड़की को सुरक्षित रूप से नोएडा के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी बाल कल्याण समिति द्वारा ली गई है। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने कहा है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। मानव तस्करी एवं बाल अधिकारों के हनन के मामले में लगातार कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।

विज्ञापन

ट्रेन से लड़की को लाया था नोएडा

अब तक की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद उसको ट्रेन से नोएडा लाया था। यहां उसने सलारपुर गांव में किराए का कमरा लिया और लड़की को अपने साथ रख लिया। लड़की नाबालिग है इस वजह से इस मामले में अपहरण की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola