Viral Video: शाहजहांपुर स्टेशन... ट्रेन की स्पीड 110... तभी एक बोगी से प्लेटफॉर्म पर गिरा युवक, फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा

Viral Video, Shahjahanpur Video, Viral News, UP News, UP Video News
विज्ञापन

Viral Video: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है कि उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही एक ट्रेन से युवक स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। हालांकि गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। अब उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।

ग्रीन सिग्रनल पर थी गाड़ी

जानकारी के मुताबिक वीडियो आज यानी बुधवार का ही बताया जा रहा है। ट्रेन संख्या 22355 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से गुजर रही थी। बताया गया है कि यहां ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है, इसलिए गाड़ी का ग्रीन सिग्नल था। गाड़ी की स्पीड भी करीब 110 किमी प्रतिघंटा बताई गई है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Pranjaltweets_/status/1671457732577357824

कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

ट्रेन की स्पीड को देखकर प्लेटफॉर्म पर खड़ी भीड़ भी पीछे हट गई। तभी ट्रेन की एक बोगी से युवक गिर गया। हाईस्पीड होने के कारण युवक करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ चला गया। इसी दौरान वहां एक युवक अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। घटना उसके मोबाइल में कैद हो गई।

विज्ञापन

युवक की नहीं हो पाई पहचान

गनीमत रही कि युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। वह बाद में खड़ा होकर अपने कपड़ों को झाड़ते हुए निकल गया। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही इस बात की पुष्टि हो पाई है कि यह गिरा था या फिर उसने खुद छलांग लगाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ