---विज्ञापन---

‘Sorry अब नहीं करूंगी…’, 47 मैसेज, 63 व्हाट्सऐप कॉल, पढ़ें बरेली के हॉस्टल में नर्स की मौत की इनसाइड स्टोरी

Bareilly Nurse Priyanka Death: उत्तर प्रदेश के बरेली में नर्स प्रियंका की मौत कैसे हुई? यह जानने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। लेकिन पुलिस को प्रियंका के फोन से कई सुराग मिले हैं, जो उसकी निजी जिंदगी का सच बयां कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

Bareilly Nurse Death Inside Story: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्राइवेट हॉस्पिटल की नर्स प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस को मृतका के फोन से कई जानकारियां मिलीं। बारादरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने प्रियंका के मोबाइल की जांच की। वहीं बारादरी के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने खुलासा किया कि प्रियंका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। न ही कोई जहरीला पदार्थ मिला।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि प्रियंका के कमरे में किसी बाहरी शख्स की एंट्री के सबूत भी नहीं मिले है। इसलिए पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि पता चले कि प्रियंका की मौत आखिर कैसे हुई? इस बीच पुलिस को प्रियंका के फोन से चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। जिस रात प्रियंका की मौत हुई, उस रात प्रियंका ने अपने पति को सॉरी कहती रही और उसने करीब 47 मैसेज और 63 व्हाट्सऐप कॉल अपने पति सुनील को किए थे, लेकिन फोन पिक नहीं हुआ।

---विज्ञापन---

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR कराने वाले हिस्ट्रीशीटर आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, ट्रेन में कर रहे थे सफर

प्रियंका 6 महीने से पति से अलग रहती थी

इंस्पेक्टर ने बताया कि 28 साल की प्रियंका की शादी साल 2014 में पीलीभीत के कुंवरपुर बंजरिया निवासी सुनील से हुई थी। सुनील और प्रियंका दोनों नर्स हैं, लेकिन घरेलू विवाद के चलते 6 महीने से दोनों अलग रहते थे। प्रियंका ने अस्पताल के पास ही एक कमरा किराये पर लिया हुआ था, जहां वह अपनी क्लीग आस्था के साथ रहती थी। प्रियंका की ज्यादातर नाइट ड्यूटी होती थी। उस दिन भी प्रियंका की तबियत खराब थी तो उसने छुट्टी ली थी, लेकिन वह रातभर अपने पति को मैसेज करती रही।

---विज्ञापन---

रूममेट आस्था लेकर पहुंची थी अस्पताल

इंस्पेक्टर के अनुसार, रविवार सुबह ड्यूटी खत्म करके जब आस्था लौटी तो पहले उसने सोचा की प्रियंका सो रही है, लेकिन जब दोपहर तक वह नहीं उठी और उसके शरीर में हलचल भी नहीं थी तो उसने उठाने की कोशिश की। किसी की मदद से आस्था उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां पहली जांच में ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फोन से पता चला है कि प्रियंका अपने पति से ‘सॉरी’ बोलते हुए उसे मनाने और अपनी गलती सुधारने की मिन्नतें कर रही थी, लेकिन सुनील ने उसे जवाब नहीं दिया।

यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, सीएम योगी ने दी थी चेतावनी

---विज्ञापन---

पूछताछ करने पर सुनील ने बताया कि उसे प्रियंका पर शक था। इस वजह से अकसर लड़ाई होती थी और मारपीट भी होती थी। प्रियंका आर्थिक तंग से भी जूझ रही थी, इसलिए उसने एक बुटीक भी खोला था।

First published on: Mar 09, 2026 11:48 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola