Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक भावुक वीडियो सामने आया है। यहां अपनी फरियाद लेकर डीएम कार्यालय में पहुंची 77 वर्षीय वृद्धा के प्रार्थनापत्र पर ‘मेरी प्यारी डीएम बिटिया…’ पढ़ कर जिलाधिकारी नेहा जैन भावुक हो गईं और वृद्धा को गले लगा लिया। साथ ही अधीनस्थों को तत्काल उनकी फरियाद पर जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं। उधर, इस भावुक लम्हों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक साल से चक्कर काट रही हैं वृद्धा
जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर देहात का है। यहां भोगनीपुर तहसील के धौकलपुर गांव में कुसुम सिंह (77 वर्ष) रहती है। बताया गया है कि उनके पति की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिसके लिए वे पिछले एक साल से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने अपने गांव 17 किमी दूर जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर फरियाद लगाने का निर्णय लिया।
पत्र में वृद्धा ने लिखा अपना दर्द
77 वर्षीय कुसुम सिंह ने जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन के लिए एक प्रार्थना पत्र लिखा। पत्र में सबसे पहले उन्होंने लिखा, ‘मेरी प्रिया डीएम बिटिया को मेरा बहुत साला प्यार और आशीर्वाद…’ इसके बाद उन्होंने अपनी व्यथा लिखी। उन्होंने कहा कि मेरे पति छविनाथ सिंह कोलकाता में काम करते थे। करीब 40 साल पहले कैंसर से उनकी मौत हो गई, जिसके बाद कुसुम अपने गांव वापस आ गईं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। सभी अपने परिवारों के साथ रहते हैं।
सरकारी गाड़ी से एसडीएम कार्यालय भेजा
वृद्धा ने कहा है कि पास के एक गांव में अपने पति की कुछ जमीन थी, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इसी को लेकर वे चक्कर लगा रही हैं। उधर जिलाधिकारी नेहा जैन ने जैसे ही प्रार्थना पत्र में डीएम बिटिया लिखा देखा तो वे अपनी कुर्सी से खड़ी हो गईं और वृद्धा के पास पहुंचीं। उन्हें गले लगाया तो वृद्धा भी रो पड़ीं। डीएम ने तत्काल मामले में जांच और कार्यवाही के आदेश दिए हैं। साथ ही वृद्धा को सरकारी गाड़ी से एसडीएम के पास भेजा है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines