Viral Video Mahakumbh 2025 AC Coach Glass Broke: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में श्राद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं, माघी पूर्णिमा के पवित्र स्नान के मौके पर महाकुंभ में श्राद्धालुओं की संख्या और ज्यादा बढ़ गई है। देश-विदेशों से लोग महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं। लोग बस किसी तरह प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंचना चाहते हैं, फिर उन्हें इसके लिए कुछ भी क्यों न करना पड़े। ऐसा ही एक मामला बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां लोगों की भीड़ ने ट्रेन में घुसने के लिए एसी कोच के शीशे ही तोड़ दिए। इस घटना के दौरान ट्रेन में बैठे यात्री बाल-बाल बचे। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
संगम में डुबकी लगाना जरूरी
हर कोई पाप धोने के लिए इस पवित्र स्नान के मौके पर महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाना चाह रहा है। इसके लिए ट्रेनों में लोग ठूस-ठूस कर प्रयागराज पहुंच रहे हैं। बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर भी प्रयागराज जाने वाले लोगों की भीड़ खड़ी थी। जैसे ही स्टेशन के प्लेटफार्म पर प्रयागराज जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आई, लोग ट्रेन के डिब्बों में घुसने लगे। यह ट्रेन पहले से ही काफी भरी हुई थी। कुछ यात्रियों के चढ़ने के बाद ट्रेन फुल हो गई।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh में Maghi Purnima पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, प्रयागराज जाने से पहले पढ़े
AC कोच का शीशा टूटा
इसके बाद ट्रेन के गेट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जो गेट पर नहीं जा पाए, उन्होंने ट्रेन की खिड़की से अंदर जाने का सोचा, लेकिन ट्रेन का यह डिब्बा AC कोच था, तो लोगों ने पत्थर से मार-मारकर इस AC कोच का शीशा ही तोड़ दिया। इस दौरान खिड़की के पास बैठे यात्रियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। ट्रेन में बैठी एक महिला यात्री इसकी निंदा करते हुए बाहर खड़े यात्रियों से ऐसा करने का कारण पूछा। महिला यात्री ने बाहर खड़े लोगों को काफी कुछ सुनाया।
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
20 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
21 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
23 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
3 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines