Viral News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बताया गया है कि लखनऊ की मेयर से नोकझोंक होने के बाद एक अस्पताल के सामने बुलडोजर खड़ा हो गया। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस घटना का खंडन किया गया है।
ये था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल बिजनौर थाना क्षेत्र में स्थित विनायत मेडिकेयर पहुंची थी। बताया गया है कि नगर निगम की आर्मी ब्रिगेड से रिटायर्ड सैनिक सुरेन कुमार बिजनौर थाना क्षेत्र के विनायक मेडिकेयर के आईसीयू में भर्ती थे। मेयर सुषमा खर्कवाल उन्हें देखने के लिए पहुंची थीं। उनके साथ अन्य लोग भी थे।
यह भी पढ़ेंः यूपी के गोंडा में आवासीय स्कूल के हॉस्टल से 89 लड़कियां गायब! FIR दर्ज
बुलडोजर पहुंचते ही हंगामा तेज
रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही मेयर और उनके साथ आईसीयू में जाने लगे तो अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें जूते उतारने के लिए कहा। बताया गया है कि इसी बात को लेकर अस्पताल प्रबंधन और मेयर पक्ष में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अस्पताल के बाद पोस्टर लग गए और बुलडोजर पहुंच गया। जमकर हंगामा हुआ।
पुलिस ने शांत कराया मामला
सूचना पर संबंधित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को जैसे-तैसे शांत कराया। हालांकि घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मेयर और उनके सहयोगियों ने जूते पहनकर आईसीयू में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसे रोका गया था। हालांकि, अस्पताल निदेशक मुद्रिका सिंह ने कर्मचारियों और शहर के मेयर के बीच बहस की खबरों को ‘झूठा’ बताया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 mins agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
3 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
4 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
9 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines