Hapur Accident : कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भीषण हादसा हुआ है, यहां एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकराई हैं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में सिमरौली बॉर्डर के काली नदी पुल पर एक ईको कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसके पीछे पीछे से आ रही गाड़ियां बिजिविलिटी कम होने के कारण टकराती गईं।
पहली टक्कर के बाद करीब पांच अन्य गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं। हादसे में चार-पांच लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में इमरान, हीना, जीशान, शानू, फहीम खान समेत कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस में तैनात कांस्टेबल रामकुमार को भी हादसे में चोट आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाया, वरना और भी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थीं। ईको कार की टक्कर के बाद पिकअप गाड़ी, अर्टिगा, औरा, स्विफ्ट और मारुति वैन समेत कई गाड़ियां आपस में टकराईं। इस हादसे के कारण हाईवे का ट्रैफिक कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।
कोहरे के कारण हुआ हादसा
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यह हादसा कोहरे के कारण हुआ है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी शुन्य दर्ज की गई। कोहरे के दौरान हाईवे और एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे होते हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहकर और कम स्पीड में गाड़ी चलानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : ATM मशीन में बदली बाइक, कार्ड अंदर डालते ही देखो ‘चमत्कार’, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश में हो सकती है बारिश!
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में बारिश हो सकती और ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। गुरुवर को कानपुर सबसे ठंडा जिला रहा, यहां का तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
22 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines