Uttarakhand Patwari Exam: एक लाख अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, CM धामी बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

uttarakhand patwari exam one lakh candidates appeared in state here know cm dhami statement

Uttarakhand Patwari Exam: उत्तराखंड (Uttarakhand) में पिछले तीन दिन यानी गुरुवार से चल रही विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार को उत्तराखंड पटवारी परीक्षा (Uttarakhand Patwari Exam) का आयोजन कराया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने काफी सख्ती बरती। हर केंद्र पर सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में जाने दिया। पुलिस पूरी मुश्तैदी से केंद्रों पर जमी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में एक लाख अभ्यर्थी शामिल हुएः सीएम धामी

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पटवारी परीक्षा का आयोजन आज (रविवार) पूरे नियमों के साथ किया गया। राज्य में एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। हमने उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून लागू किया है। जो छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1624796427833712640

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कानून में प्रावधान

सीएम केे अलावा उत्तराखंड की एसीएस (गृह) राधा रतूड़ी ने एएनआई को बताया कि उत्तराखंड पटवारी परीक्षा आज प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। प्रदेश में नकल विरोधी सख्त कानून लागू हो गया है। परीक्षा के संबंध में कोई भी अफवाह या गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का इस कानून में प्रावधान है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1624762137141993474

देहरादून में पथराव के बाद हुआ था लाठीचार्ज

बता दें कि गुरुवार को परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में युवा देहरादून में जमा हो गए थे। प्रदेश सरकार से परीक्षा में हुई कथित तौर पर धांधली की सीबीआई जांच कराने पर अड़ गए। इस दौरान युवाओं ने कथित तौर पर पुलिस और प्रशासन पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज कर दिया। हालांकि सीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत की बिगड़ी थी तबीयत

वहीं शुक्रवार को उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे थे। जहां अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्होंने तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज कराया गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ