Meerut Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 किलोमीटर तक घसीटा, देखें दर्दनाक VIDEO

MEERUT ACCIDENT NEWS, Meerut bus accident, Meerut bus car collision, Meerut car bus collision
विज्ञापन

Meerut Road Accident: मेरठ में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को घसीटती ले जा रही है। फिलहाल, जानकारी के बाद पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त कार में चार से पांच लोग सवार थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार को ट्रक घसीटती हुई दिख रही है। मौके पर मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ट्रक के ड्राइवर ने कार को घसीटने के बाद अन्य दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी।

Advertisment

 ट्रक ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद ट्रक के ड्राइवर ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर, कार सवार अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है।

विज्ञापन

इस बीच, परतापुर पुलिस स्टेशन में तैनात एक सिपाही ने कहा कि ट्रक के ड्राइवर की पहचान अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो वह शराब के नशे में था। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी ट्रक जब्त कर ली गई। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के समय ट्रक दिल्ली की ओर जा रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ