Uttarakhand Patwari Exam: पथराव-लाठीचार्ज के बाद उत्तराखंड में चल रही पटवारी परीक्षा, CM धामी ने किया बड़ा ऐलान

Uttarakhand Public Service Commission Patwari Exam in state after stone-pelting lathi charge CM Dhami
विज्ञापन

Uttarakhand Patwari Exam: उत्तराखंड (Uttarakhand) में युवाओं के भारी विरोध के बीच आज यानी रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) की ओर से पटवारी परीक्षा (Uttarakhand Patwari Exam) आयोजित कराई जा रही है।

बता दें कि तीन दिन पहले गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हजारों युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया था। इसमें पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।

विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस-प्रशासन ने की सख्ती

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आज पटवारी परीक्षा का आयोजन चल रहा है। नैनीताल की एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने पहुंचे हैं। हम छात्रों की गहन जांच कर रहे हैं। केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन

वहीं देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि यहां 72 केंद्रों पर पटवारी/लेखपाल की परीक्षा चल रही है। लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन

सीएम धामी ने जनसभा में किया बड़ा ऐलान

इसके अलावा उत्तराखंड की प्रतियोगी परिक्षाओं में नकल के मुद्दे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कौन हमारे बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है? यह हम सभी के मन में एक सवाल है और हमें इसका जवाब खोजने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि क्या कोई गिरोह इस पर काम कर रहा है? इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

10 साल की कैद और सपंत्ति कुर्क

नकल विरोधी कानून पर सीएम धामी ने कहा कि हम अपने युवाओं के सपनों और उम्मीदों के साथ समझौता नहीं करेंगे। अब से अगर कोई परीक्षा के बीच में नकल करता पाया गया, तो उसे 10 साल कैद की सजा दी जाएगी। उसकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। सीएम ने कहा कि हम इसके लिए सख्त कानून ला रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ