पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भागा था पुलिस कस्टडी से

Accused Jamiruddin Qureshi Arrested : पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जौनपुर पुलिस ने मुंबई के ठाणे से हत्यारे को पकड़ा है।

Jamiruddin Qureshi

पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार।

Ashutosh Srivastava Murder Case : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसे मुंबई के ठाणे जिले के बोरीवली से गिरफ्तार किया। मुंबई से जौनपुर लाते समय हत्यारा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद जौनपुर पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में मुंबई पहुंची और उसे पकड़ लिया।

जौनपुर के सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शाहगंज पुलिस ने फिर से आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी जमीरुद्दीन कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। वह ठाणे के बोरीवली इलाके में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। अब उसे मुंबई से जौनपुर लाने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। जमीरुद्दीन कुरैशी जल्द ही जौनपुर जेल लाया जाएगा।

जानें कैसे भागा था आरोपी

हत्यारा जमीरुद्दीन कुरैशी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। पुलिस उसे ट्रेन के जरिए मुंबई से जौनपुर ला रही थी। इस दौरान आरोपी ट्रेन में शौचालय जाते समय भाग गया। वह मध्य प्रदेश के खंडवा इलाके में चलती ट्रेन से कूद गया था। जौनपुर के शाहगंज थाने की पुलिस ने उसे दोबारा गिरफ्तार किया।

यूपी पुलिस ने जीआरपी पुलिस को दी थी सूचना

आरोपी जमीरुद्दीन कुरैशी के फरार होने के बाद ट्रेन में मौजूद यूपी पुलिस ने ट्रेन रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। इसके बाद यूपी पुलिस ने इस मामले की सूचना खंडवा स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को दी। इधर, जीआरपी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी थी।

जानें क्या है आरोप

जौनपुर के शाहगंज थाने क्षेत्र में स्थित इमरानगंज बाजार के पास पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर पत्रकार को मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में जमीरुद्दीन कुरैशी मुख्य आरोपी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ