Delhi Fire: दिल्ली करमपुरा के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर टेंडर की 27 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Uttarakhand News, Forests Fir, Uttarakhand Forests, Uttarakhand Hindi News

Delhi Fire: दिल्ली के करमपुरा स्थित एक फैक्ट्री में रविवार रात अचानक भीषण आग लग गई। कहा जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने में जुटीं है। घटना (Delhi Fire ) करमपुरा के मोतीनगर इलाके की बताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि करमपुरा में मोती नगर पुलिस थाने के पास एक फैक्ट्री में रविवार रात आग (Delhi Fire ) लग गई। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। फायर ब्रिगेड की कुल 27 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रविवार को फैक्ट्री से धुआं निकलता देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। आग पर काबू पाए जाने के बाद ही कारणों के संबंध में कोई जानकारी मिल पाएगी।

शनिवार को बैंक में लगी थी आग

बता दें कि इससे पहले शनिवार को दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में आग लग गई थी. आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ