यूपी में स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट कांग्रेस में शामिल, पिता के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

Utkrisht Maurya UP Election News: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य कुशीनगर से पिता के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। हालांकि अब उत्कृष्ट के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। उत्कृष्ट मौर्य ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से मुलाकात की है।

swami maurya utkrist priyanka gandhi congress

swami maurya utkrist priyanka gandhi congress

Utkrisht Maurya in Congress: उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले दिनों स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने भी पिता के खिलाफ चुनावी बिगुल फूंका था। 14 मई को उत्कृष्ट ने कुशीनगर से निर्दलीय नामांकन किया। अब खबरें सामने आ रही हैं कि उत्कृष्ट कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

बीते दिन ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के विधायक मनोज पांडे ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। ऐसे में खबरें की मानें तो उत्कृष्ट मौर्य भी कांग्रेस का हिस्सा बन गए हैं। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से दो बार मनोज पांडे को करारी टक्कर देने वाले उत्कृष्ट ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की, जिसके बाद सियासी गलियारों में उत्कृष्ट के कांग्रेस में जाने की खबरें सामने आ रही थीं और अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन कर ली है।

विज्ञापन

कुशीनगर में पिता-पुत्र की टक्कर

स्वामी प्रसाद मौर्य पांच बार उत्तर प्रदेश के विधायक रह चुके हैं। ऊंचाहार से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अब कुशीनगर में एक्टिव हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य बदायूं से बीजेपी की सांसद हैं तो बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने भी कुशीनगर से पिता के खिलाफ नामांकन किया है।

विज्ञापन

कौन हैं उत्कृष्ट मौर्य?

विज्ञापन

दरअसल उत्कृष्ट मौर्य का राजनीतिक करियर कुछ खास नहीं रहा है। 2012 और 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट मौर्य ने अपना राजनीतिक करियर चमकाना चाहा, मगर दोनों बार उन्हें मनोज पांडे से शिकस्त ही मिली। हालांकि इन चुनावों में उत्कृष्ट बेहद कम वोटों से हारे थे। दोनों बार वोट के अंतर लगभग 2000 ही थे।

कई बार बदली पार्टी

विज्ञापन

मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) का हिस्सा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य बीजेपी में शामिल हुए। बाद में उन्होंने बेटे के साथ भाजपा का हाथ थाम लिया। 2017 में मिली हार के बाद उत्कृष्ट मौर्य ने पिता के साथ समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की। दोनों पिता-पुत्र को उम्मीद थी कि अखिलेश यादव उत्कृष्ट को ऊंचाहार से टिकट देंगे। मगर अखिलेश यादव ने 2022 के चुनाव में भी मनोज पांडे पर दांव खेला और उत्कृष्ट को टिकट नहीं मिला। सपा से इसी नाराजगी के चलते कुछ महीनों पहले ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़कर खुद की पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बनाई और अब वो कुशीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Priyanka Gandhi Utkarsh Maurya

Priyanka Gandhi with Utkarsh Maurya

विज्ञापन

नामांकन वापस लेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य?

खबरें तो यहां तक सामने आ रही हैं कि बेटे का राजनीतिक करियर बनाने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। बता दें कि कुशीनगर में आखिरी चरण के दौरान 1 जून को मतदान होने हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि उत्कृष्ट मौर्य कुशीनगर से चुनाव लड़ने पर फोकस करते हैं या फिर बीजेपी और सपा के बाद अब कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ