Uttarakhand Earthquake: भूकंप से कांपी पिथौरागढ़ की धरती; रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता

Uttarakhand Earthquake, Uttarakhand News, Earthquake in Pithoragarh
विज्ञापन

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

धरती में 10KM अंदर था केंद्र

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुबह 5.01 बजे भूकंप के झटकों से पिथौरागढ़ की धरती कांपी। विज्ञान केंद्र ने बताया है कि भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किमी की गहराई में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक इससे पहले जनवरी में पिथौरागढ़ से 23 किमी उत्तर-पश्चिम में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

Advertisment

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1656465702755401728

विज्ञापन

बिहार में भी कांपी थी जमीन

बता दें कि इससे पहले 12 अप्रैल को बिहार के अररिया जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 थी। यहां भी भूकंप का केंद्र जमीन में 10 किमी की गहराई में था। हालांकि यहां भी भूकंप के कारण किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ