Uttarakhand News: केदारनाथ में हेलिकॉप्टर के पंखे से कट कर अधिकारी की मौत के बाद ऑपरेटर कंपनी का ऑडिट
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarakhand News: उत्तराखंड के केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की चपेट में आने से एक अधिकारी की मौत के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) ने हेलिकॉप्टर ऑपरेटर केस्ट्रेल एविएशन का विशेष ऑडिट शुरू किया है।
जानकारी के मुताबिक हेलीपैड के निरीक्षण के दौरान 23 अप्रैल को हेलिकॉप्टर के टेल रोटर ब्लेड की चपेट में आने से अधिकारी की मौत हो गई थी, जिसके बाद डीजीसीए ने ऑपरेटर की सेवाएं बंद करने का आदेश दिया था। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि ऑपरेटर का सोमवार को एक विशेष ऑडिट शुरू हो गया है।
हादसे में मृतक अधिकारी की पहचान 35 वर्षीय अमित सैनी के रूप में हुई है, जो यूकाडा के वित्त नियंत्रक थे। वे ऑडिट और निरीक्षण कार्य के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) हेलीपैड पर मौजूद थे। अधिकारी ने बताया कि वह हेलीकॉप्टर में सवार होने ही वाला थे कि टेल रोटर ब्लेड की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए ऑपरेटर का एक और ऑडिट कर रहे हैं। घटना के बाद, अन्य सभी ऑपरेटरों को संचालन के दौरान उच्च स्तरीय सुरक्षा दिशानिर्देश सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: