हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

आज से उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 15 मार्च तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। जानिए आज राज्य के किन जिलों में बारिश हो सकती है? इसके अलावा, होली पर मौसम अपडेट भी पढ़िए।

विज्ञापन

UP Weather Update: देशभर में एक बार फिर से मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग ने आज से 4 दिनों के लिए बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जिलों में आसमानी गरज और बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली, आज भी तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। आज जहां पर बादलों की आवाजाही रहेगी उसमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ का नाम शामिल है। जानिए आज और कल राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

किन जिलों के लिए अलर्ट?

उत्तर प्रदेश आज से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज से 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, उसमें रामपुर, बरेली, अमरोहा, मुरादाबाद का नाम शामिल है। इसके अलावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और संभल के मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इन जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश होनी की संभावना भी जताई गई है।

14 मार्च का मौसम

14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल गरज और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। 14 मार्च को हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम होगी, लेकिन तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। 15 और 16 मार्च को भी बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा। 17 मार्च से मौसम एक बार फिर से साफ होने की संभावना है। इसके अलावा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर यूपी के मौसम पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में होली के दिन मिलेगा भरपूर पानी, 20 लाख की आबादी को मिली राहत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola