हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AC-1 कोच में सीट दिलाने के नाम पर दो टीटीई ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म, कहानी सुन हिल जाएंगे आप

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने टीटीई (TTE) समेत दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म (Gang-Rape) का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि एक ट्रेन के एसी कोच में सीट दिलाने के नाम पर आरोपियों ने उसके साथ चलती ट्रेन में सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अपने दो साल के बेटे के साथ सफर कर रही थी।

और पढ़िए –6 साल की बच्ची से दुष्कर्म नहीं कर पाया तो ईंट से कुचला सिर, फिर स्कूल में पढ़ने पहुंचा, जानें खौफनाक मामला

चंदौसी से प्रयागराज जा रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक घटना 16 जनवरी की रात की है। महिला चंदौसी से प्रयागराज के लिए जा रही थी। महिला ने कहा है कि वह शुरुआत में चुप रही, लेकिन बाद में उसने आरोपियों के खिलाफ शिकायत करने का मन बनाया। महिला ने दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। रेलवे पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरा फरार है।

विज्ञापन

एसी1 के केबिन में ले गए आरोपी

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उसे एसी 1 में सीट दिलाने की पेशकश की थी। इसके बाद टीटीई समेत दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि कोच में केबिन थे, जिसके कारण वह किसी से मदद नहीं मांग सकी। महिला ने यह भी दावा किया है कि उसके पास एक रिकॉर्डिंग भी है। आरोप है कि घटना के बाद दोनों अलीगढ़ जंक्शन पर उतार गए।

और पढ़िए –सिक्योरिटी गार्ड बना ‘तारा सिंह’, अवैध रूप से पाकिस्तान गर्लफ्रेंड को लेकर बंगलुरु में रह रहा था, अब…

विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताई ये कहानी

चंदौसी जीआरपी थाना प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि महिला सामान्य टिकट पर यात्रा कर रही थी। जांच में सामने आया है कि वह टीटीई को तीन साल से जानती थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि दूसरा आरोपी भी संभवतः टीटीई है। शिकायत के बाद महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

पहले भी हुई है चलती ट्रेन में वारदात

बता दें कि इसी सप्ताह की शुरुआत में सुल्तानपुर की एक 27 वर्षीय महिला ने भी रेलवे कर्मचारी के खिलाफ चलती ट्रेन में बलात्कार का प्रयास की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने कहा था कि वह दिल्ली जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान सात साल की बेटी के साथ सो रही थी। तभी आरोपी ने उसे गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

और पढ़िए –क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola