हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Uttar Pradesh: किन शहरों में हाईवे को 4 लेन बनाया जाएगा, इसे बनाने की वजह क्या है?

यूपी सरकार राज्य के अंदर 21 हाइवे को 4 लेन में चेंज करने जा रही है। ताकि ट्रैफिक में आने वाली बाधाएं दूर हो पाए। सीएम योगी ने सभी हाईवे को बड़ा करने का ऑर्डर दिया था। चलिए जान लेते हैं, कौन-कौन से शहर इसमें शामिल हैं और क्या फायदा होगा।

विज्ञापन

कभी-कभी आप देखते होंगे हर तरफ जाम की समस्या देखने को मिलती है। इसके लिए राज्य सरकार नई सड़कें बनाना, नए हाइवे बनाने काम करती है। इसी में अब योगी सरकार ट्रैफिक को कम करने के लिए प्रदेश के 21 स्टेट हाइवे को और बड़ा करेगी। उनको अब 4 लेन में बदल दिया जाएगा। देखा जाए तो कुछ हाइवे 7 से लेकर 14 मीटर के हैं। फिलहाल, इनको चौड़ा करने का काम किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है। इन हाइवे 3 तो वाराणसी और 2 हरदोई से जुड़े हैं।

वर्तमान में 142 स्टेट हाइवे हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि फिलहाल 142 स्टेट हाइवे हैं। इनमें से 21 4 लेन में बदलने का काम शुरू किया जाएगा। वहीं, 107 स्टेट हाइवे को शुरू के वित्तीय वर्ष में 10 बड़ा करने का प्रस्ताव दिया है। सरकार उस बात पर जोर दे रही है कि सभी डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर्स को 4 लेन से जोड़ा जाए। इससे प्रतापगढ़, सुलतानपुर, रायबरेली का डायरेक्ट कांटेक्ट अमेठी से हो पाएगा। इसी तरह बहराइच भिन्गा सिरसिया चौधरी डीह को 4 लेन में बदला जाएगा।

जालौन में 10 सालों से पेडिंग काम भी शुरू

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को 4 लेन से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जालौन में 10 सालों से पेंडिंग पनवाड़ी स्टेट हाइवे को भी बनाया जाएगा। इसके अलावा हरदोई के बिलग्राम उन्नाव-प्रयागराज और बीएसए स्टेट हाइवे को 4 लेन में बदला जाएगा। इन दोनों रास्तों के 4 लेन में बदलने के बाद कन्नौज,कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज के साथ-साथ शाहजहांपुर-बरेली की कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

विज्ञापन

इनको भी 4 लेन में बनाया जाएगा

फर्रुखाबाद का फतेहगढ़-गुरसहाय गंज रास्ता, लखनऊ का गोसाईगंज-बनी-मोहान रास्ता, बुलंदशहर का मुरादाबाद-बुलंदशहर रास्ता, मेरठ का बडौत-मेरठ रास्ता, उन्नाव का बिलग्राम-उन्नाव-बिलग्राम रास्ता, संभल का बुलंदशहर रास्ता, मुजफ्फरनगर का खटीमा रास्ता, सोनभद्र का लुंबनी रास्ता, मुरादाबाद का मुरादाबाद-बुलंदशहर रास्ता, चंदौली का कंचनपुर-मधुपुर रास्ता और जौनपुर का प्रयागराज-गोरखपुर रास्ता शामिल है।

ये भी पढ़ें-  विदेश भेज रहे है कोरियर तो हो जाएं सावधान, नोएडा में बीपीसीएल के रिटायर्ड सीजीएम को बनाया शिकार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola