Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

दिल्ली एनसीआर के नामी बिल्डर पर बड़ा एक्शन, ग्रुप हाउसिंह भूखंड आवंटन कैंसिल

Uttar Pradesh News: बताया जा रहा है कि वर्ष 2007-8 में अंसल बिल्डर को ग्रुप हाउसिंग परियोजना के लिए सूरजपुर साइट-सी में 21 हजार वर्गमीटर का एक भूखंड आवंटित किया गया था। यहां पर फ्लैट और विला का निर्माण किया जाना था। बिल्डर द्वारा आवंटन राशि का भुगतान तो कर दिया गया था

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 22, 2025 23:41
UPSIDA
UPSIDA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPCIDA) ने दिल्ली एनसीआर के एक नामी बिल्डर पर बड़ा एक्शन लिया है। यूपीसीडा ने अंसल बिल्डर के ग्रुप हाउसिंग परियोजना के लिए आवंटित भूखंड का आवंटन कैंसिल कर दिया है। बताया जा रहा है कि बिल्डर को 17 साल पहले भूखंड आवंटित किया गया था, लेकिन आज तक उस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। इस बीच अंसल ने भूखंड को एक दूसरे बिल्डर को बेच दिया। इसकी शिकायत मिलने पर यूपीसीडा ने ये कार्रवाई की है।

फ्लैट और विला का करना था निर्माण

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2007-8 में अंसल बिल्डर को ग्रुप हाउसिंग परियोजना के लिए सूरजपुर साइट-सी में 21 हजार वर्गमीटर का एक भूखंड आवंटित किया गया था। यहां पर फ्लैट और विला का निर्माण किया जाना था। बिल्डर द्वारा आवंटन राशि का भुगतान तो कर दिया गया था, लेकिन लीजडीड (पट्टा) की शर्तों के अनुसार निर्धारित समयावधि के दौरान निर्माण शुरू नहीं किया। जबकि 7 सालों में परियोजना पूरी करनी होती है। आरोप है कि यूपीसीडा द्वारा इस संबंध में कई बार बिल्डर को नोटिस जारी किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस बीच अंसल बिल्डर के अधिकारियों से मुलाकात कर निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का निर्देश दिया गया। कई बार कहने के बाद भी बिल्डर ने निर्माण शुरू नहीं कराया।

---विज्ञापन---

दूसरे बिल्डर को बेची परियोजना की जमीन

बताया जा रहा है कि इस बीच अंसल बिल्डर ने आंवटित भूखंड किसी दूसरे बिल्डर को बेच दिया। बिल्डर ने उस पर यूपीसीडा की अनुमति के बिना निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी शिकायत यूपीसीडा से की गई। जांच करने पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद यूपीसीडा ने एक्शन लिया है। फिलहाल दूसरे बिल्डर द्वारा कराई जा रही बाउंड्री का काम रूकवा दिया गया है।

11 जून को हुई कार्रवाई

यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि 2007-8 में अंसल बिल्डर को ग्रुप हाउसिंग परियोजना के लिए सूरजपुर साइट-सी में 21 हजार वर्गमीटर के भूखंड आवंटन निरस्त कर दिया गया है। बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। यह कार्रवाई बीते 11 जून को की गई।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2025 11:41 PM

संबंधित खबरें