पीलीभीत में दुष्कर्म के आरोपी ने खुदकुशी से पहले बनाया वीडियो, महिला और उसके परिवार के बारे में कही ये बातें

Meerut

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुष्कर्म के आरोपी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसकी मौत के बाद अब एक वीडियो और सुसाइड नोट सामने आया है, जो उसने मरने से पहले बनाया था। वीडियो में युवक ने खुद को फंसाने का आरोप लगाया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला और उसके परिवार के बारे में कई बातें भी कही हैं।

वीडियो बनाने के बाद लगा ली फांसी

जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय नरेंद्र कुमार ने सुसाइड नोट में दावा किया है कि वह महिला से प्यार करता था, लेकिन उसके साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इसके बाद गले में फंदा बांधने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नरेंद्र को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि महिला उसके पीछे पड़ी थी।

एक हफ्ते तक खेतों में छिपा रहा था

युवक ने कहा कि जब मैंने उसे फटकार लगाई तो उसने मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। मैंने गिरफ्तार होने के डर से गन्ने के खेतों में एक सप्ताह से ज्यादा समय बिताया। महिला के झूठे दावों ने मेरे आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई। मैं इस घटना के बाद मानसिक तौर पर प्रभावित हुआ। वीडियो में उसने महिला और उसके परिवार को दोषी ठहराया। साथ ही अपने परिवार से माफी भी मांगी।

युवक के पिता ने भी दर्ज कराया मुकदमा

इसके बाद नरेंद्र के पिता सेवा राम ने उक्त महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वहीं सुसाइड नोट और वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीलीभीत पुलिस ने महिला समेत आठ अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ