Inspector Commits Suicide: खबर यूपी के शाहजहांपुर जिले की है, जहां दरोगा की आत्महत्या करने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मृतक वरुण कुमार परौर थाने में दरोगा के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक मृतक दरोगा का पिछले काफी समय से महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करने वाले थे। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। जिसकी वजह से मृतक काफी समय से डिप्रेशन में था।
अनबन की वजह से दरोगा ने अपने सरकारी आवास में महिला सिपाही को वीडियो कॉल कर फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। स्थानीय लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया। पंखे से दरोगा का शव लटक रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजन को मामले की सूचना दी गई।
पिता के स्थान पर मिली थी नौकरी
मृतक दरोगा शामली जिले के चौदादेह गांव के निवासी थे। वरुण परौर थाना क्षेत्र में दरोगा के पद पर तैनात थे। वरुण की पहली पोस्टिंग शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाने में हुई थी। यह उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। वरुण को पिता के निधन के बाद उनके स्थान पर नौकरी मिली थी।
यह भी पढ़े: महिला वोटर्स बदलेंगी चुनाव का खेल, 25 नवंबर को कौन पास…कौन फेल? नारी शक्ति पर BJP-कांग्रेस का फोकस
प्रेम-संबंध में दी जान
जानकारी के मुताबिक परौर थाने में दरोगा वरुण का महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करने वाले थे। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। महिला सिपाही ने दरोगा से बातचीत , मिलना-जुलना बंद कर दिया था। जिसकी वजह से वरुण डिप्रेशन में थे। पिछली रात गुरुवार को वरुण ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वरुण का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने वरुण को आवाज देकर बुलाया। बहुत देर तक अंदर से कोई आवाज न आने की वजह से अनहोनी की आशंका से कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया। वरुण ने घर में लगे सीलिंग फैन से फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। अन्य साथियों ने वरुण के शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वीडियो कॉल कर दी थी मौत की खबर
दरोगा की मौत की खबर उनके परिजन को दी गई। कमरें की जांच करने पर मौके से कोई प्रमाण तो प्राप्त नही हुआ है। लेकिन आत्महत्या करने से पहले वरूण ने अपनी प्रेमिका महिला सिपाही को वीडियो कॉल कर मौत करने की खबर दी थी। क्योकि वरुण के फोन में आखिरी कॉल महिला सिपाही की थी।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 hr agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
3 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
3 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines